MP Board Result : पांचवीं, 8वीं में एक-दो विषय में फेल छात्रों की दोबारा चेक होंगी कॉपियां, 5 जून को जारी होगा नया रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



MP Board 5th-8th Exam Result: मध्य प्रदेश के करीब 265 स्कूलों के पांचवीं और आठवीं के बच्चों का रिजल्ट शून्य आया है. जिसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र में रिजल्ट संबंधी विसंगतियों की काफी शिकायतें मिली थी. जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की थी. अब राज्य शिक्षा विभाग ने पांचवीं और आठवीं के रिजल्ट में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर ली है. साथ ही नोटिफिकेशन जारी करके कहा है कि बोर्ड पैटर्न पर हुई पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हुए छात्रों की कॉपियां दोबारा चेक की जाएंगी. कॉपियों की जांच के संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना या पुनर्प्रविष्टि के लिए चिन्हित छात्रों की कक्षा और विषयवार सूची केंद्र प्रभारी और बीआरसी को परीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है. कॉपियों को निकलवाकर 26 मई से 30 मई के बीच अनिवार्य पुनर्मूल्यांकन/ अंकों की पुनर्गणना या पुनर्प्रविष्टि का कार्य पूरा करना होगा.

5 जून को जारी होगा संशोधित रिजल्ट

एक या दो विषय में फेल हुए पांचवीं और आठवीं के बच्चों के संशोधित रिजल्ट पांच जून को राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी किया जाएगा. खास बात है कि इस पूरी प्रक्रिया में जो अंक पहले मिले थे उन्हें कम नहीं किया जाएगा. पांच जून को संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद भी यदि किसी बच्चे को लगता है कि उसकी कॉपियों की जांच सही से नहीं नहीं हुई है तो वह अपनी कॉपी का अवलोकन कर सकेगा.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें