पत्नी का अनोखा प्रेम: कोरोना से हुई थी पति की मौत, 2 साल बाद कब्र से अस्थियां निकाल ले गयी केरला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद. शादी के वक़्त जिंदगी भर साथ रहने की कसम खाने वाले तो आपको दिख ही जाएंगे, लेकिन इस कसम को निभाने वाले लोग दुनिया में बहुत कम हैं. एक ऐसा ही अनोखा मामला यूपी के फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ से सामने आया है जहां पत्नी ने दो साल पहले दुनिया से जा चुके अपने पति के शव को अपने पैतृक घर ले जाने के लिए कब्र खोदकर निकलवाया. केरला के जिला कैडियम थाना बमबाडी ग्राम कुपाड़ा की रहने वाली जॉली फर्रुखाबाद में सेंट एंथोनी स्कूल में शिक्षिका हैं. केरला से फर्रुखाबाद आकर जॉली और उनके पति पॉल ईजे बीते कई वर्षों से स्कूल में पढ़ा रहे थे.

दो साल पहले कोरोना काल के दौरान जॉली के पति पॉल की मौत हो गयी थी. पति उस समय कोरोना से बीमारी में देश भर में लगे लॉकडाउन के चलते पति के शव को केरला नहीं ले जा सकी जिसके चलते शव को फतेहगढ़ स्थित ईसाई कब्रिस्तान में दफना दिया गया था. जॉली ने जिलाधिकारी से उनके पति के शव के अवशेषों को निकालकर अपने साथ केरला ले जाने की अनुमति मांगी थी. जिलधिकारी द्वारा अनुमति मिलने पर कब्र को खोदकर प्रशासन ने जॉली के पति के अवशेषों को उन्हें सौंप दिया है.

स्व० पॉल की पत्नी जॉली ने बताया की उनके पति की दो साल पहले मौत हो गयी थी. उनके शव को यहां दफना दिया गया था. जॉली केरला की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने पति के अवशेषों को अपने साथ केरला ले जाने के लिए आवेदन करा था जिसके बाद जिलाधिकारी से अनुमति मिलने पर कब्र को खोदकर उनके पति के अवशेषों को सौंप दिया है. इस मामले में पर एडीएम सदर ने बताया की जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकाल कर अस्थियों को उनकी पत्नी को सौंप दिया गया है.

Tags: Farrukhabad news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें