इमरान खान का पार्टी पर लग सकता है बैन, राजनीतिक करियर खत्म करने की है तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्‍लामाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है. पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि इमरान खान की पार्टी के लोगों, नेताओं और समर्थकों ने मिलकर पाकिस्‍तान की सेना, पुलिस और सरकारी इमारतों पर हमला किया. पूरे देश में आगजनी, तोड़फोड़ और दंगा किया; इसलिए अब सरकार ऐसी पार्टी पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. उन्‍होंने कहा कि इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में अराजकता का माहौल बनाया गया और सेना तक पर हमला किया गया. इससे देश की प्रतिष्‍ठा धूमिल हुई है.

रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान, लगातार देश की सेना को निशाने पर ले रहे हैं, उनके हर भाषण में सेना प्रमुख और सेना ही होते हैं. वो सेना को अपना दुश्‍मन मानते हैं. इमरान खान की पूरी राजनीति सेना से शुरू हुई थी और आज वही इमरान खान सेना का विरोध कर रहे हैं और उनके कार्यकर्ता, नेता और समर्थक सेना के मुख्‍यालय पर हमला कर रहे हैं. ऐसा काम शर्मनाक है. आसिफ ने कहा कि ये बातें इमरान खान की पार्टी छोड़ने वाले तमाम नेता कह रहे हैं.

रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा- इमरान खान के इशारे पर हुई देशभर में हिंसा- आगजनी
रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि इमरान खान पर देश में ऐसा माहौल बनाने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जनता को भड़काने के आरोप में सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि वीडियो संदेश में इमरान खान खुद को इस हिंसा से दूर बताते हैं, जबकि यह हिंसा, आगजनी उनके इशारे पर ही हुई थी. इधर, इमरान खान ने कहा है कि सरकार किसी भी तरह उन्‍हें नुकसान पहुंचाना चाहती है, उन्‍हें मारने की साजिश रची जा रही है. इमरान खान ने कहा है कि देश में लोकतंत्र को केवल सुप्रीम कोर्ट बचा सकती है. देश में तुरंत चुनाव होने चाहिए ताकि जनता अपना आदेश दे सके, लोकतंत्र की बहाली हो.

Tags: Imran khan, Imran khan news, Pakistan, PTI

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें