PHOTOS: समुद्र में मिला 500 साल पुराने जहाज का मलबा, सिल्क रूट से जुड़े तार, देखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पिछले साल अक्टूबर को चीनी पुरातत्वविदों को दक्षिण चीन सागर में 500 साल पुराने जहाज मिले. इन जहाजों में हजारों लकड़ी और चीनी मिट्टी के बर्तन मिले हैं, जो मिंग साम्राज्य के समय में सिल्क रूट से आयत-निर्यात किये गए बताए जा रहे हैं. (Twitter)

जहाज में मिले अवशेषों में एक मलबा मिंग राजवंश के होंगजी काल का है, जो 1488 से 1505 तक चला था. इस साइट पर विशेषज्ञों को लकड़ियों के ढेर और कुछ मिट्टी के बर्तन मिले हैं. सभी लट्ठे एक ही आकार के थे और बड़े करीने से लगाए गए थे. (Twitter) सांस्कृतिक और पुरातात्विक अधिकारियों ने अब गहरे समुद्र की खोज और खुदाई शुरू कर दी है, जिसमें कम से कम एक वर्ष का समय लगेगा. अधिकारियों ने बताया कि समुद्र के नीचे ये वस्तु किसी सांस्कृतिक धरोहर की तरह संरक्षित थीं. (Twitter) विशेषज्ञों ने बताया कि उनमें मिले मलबों में एक मलबा मिंग राजवंश के होंगझी काल का है, जो 1488 से 1505 तक चला था. जहाज में कुछ मिट्टी के बर्तन और लकड़ी के लट्ठों का ढेर लगा हुआ था. (Twitter) वहीं, पुरातत्वविदों ने बताया कि अनुमान के अनुसार एक अन्य मलबा 1506 से 1521 के झेंगडे काल का हो सकता है. जहाज चीनी मिट्टी के बर्तनों के 100,000 से अधिक टुकड़ों से भरा था. तस्वीरों में रेत और मिट्टी के नीचे प्लेटों के ढेर, ढेरों कटोरे और जटिल डिजाइन वाले जार दिखाई दे रहे थे. (Twitter)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें