Street Food: मधुबनी के इस रेस्टोरेंट का फ्रैंकी रोल है लाजवाब, खाने के लिए लगती है भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजाराम मंडल/मधुबनी. अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, खासकर अगर आपको फ्रैंकी खाना बेहद पसंद है, तो मधुबनी का यह रेस्टोरेंट आपके लिए बेस्ट है. इस रेस्टोरेंट में आपको बहुत से डिश खाने को मिलेंगे. यह रेस्टोरेंट अंधराठाढ़ी पेट्रोल पंप रोड पर है. इस रेस्टोरेंट का नाम शिवानी फास्ट फूड है. यहां पर आपको आपके ऑर्डर के अनुसार चीजें मिलेगी. वह भी ताजा और सस्ते दामों में. इस रेस्टोरेंट की खास रेसिपी को खाकर आप हैरान रह जाएंगे.




इस रेस्टोरेंट के मालिक मनीष कुमार शाह मात्र 20 साल के हैं. वे रेस्टोरेंट चलाने के साथ पढ़ाई भी करते हैं. उनका कहना है कि हाल फिलहाल में उनकी पढ़ाई खत्म हो जाएगी. इस कारण से माता- पिता चिंतित रहते थे कि अब बाहर जाकर कमाना पड़ेगा, लेकिन मुझे नई-नई डिश बनाना बहुत अच्छा लगता था. इस कारण मैंने यहां रेस्टोरेंट शुरू किया. अब मैं बाहर कमाने नहीं जाऊंगा. इसी सोच और जिद के कारण यह रेस्टोरेंट खोला हूं. साथ ही अब अच्छा चलने लगा है.

40 रुपए में खिलाते हैं फ्रैंकी रोल

मनीष कुमार बताते हैं कि सुबह और शाम के नास्ते में आपको यहां पर मंचूरियन, चाउमीन, इडली, छोले भटूरे, फ्रैंकी रोल साथ ही खाने में आपको बिरयानी, वेज, नॉनवेज आदि मिलेगा. वह भी सस्ते दाम में. वे बताते हैं कि उनके रेस्टोरेंट में 20 रुपए से लेकर 170 रुपए तक की डिश मिलेगी. यहां सबसे ज्यादा बिकने वाला फूड आइटम 40 रुपए का है, जिससे फ्रैंकी रोल कहा जाता है. इसे यहां लोग बड़े ही चाव से खाने आते हैं. ऐसे में अगर आपको भी ये डिश खाना पसंद है, तो एक बार यहां जरूर ट्राई करें.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें