
मेडिकल साइंस में अक्सर ऐसे चमत्कार हो जाते हैं, जिनकी कल्पना करना भी कई बार मुश्किल होता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक बेटी जिसे डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब वह कभी मां नहीं बन सकती. उसके गर्भाशय निकाला जा चुका था. तभी मां ने उसकी खुशी के लिए वह कर दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. अब सास की कोख में दामाद का बच्चा पल रहा है, लेकिन आप पूरा मामला जानेंगे तो गदगद हो जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाली 30 साल की किर्स्टी ब्रायंट को 2 साल पहले बेटी वायलेट पैदा हुई थी. तब उनके शरीर को खतरा इतना ज्यादा हो गया था कि गर्भाशय तक निकालना पड़ा. हिस्टरेक्टॉमी सर्जरी हुई. इसमें फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय को भी निकाल दिया गया. यहां तक कि वह 48 घंटे तक कोमा में रहीं. गर्भ वह जगह है जहां एक बच्चा बढ़ता है जब महिलाएं गर्भवती होती हैं.
बेटी की खुशी के लिए मां मिशेल भी तैयार
कोमा से बाहर आते ही जब डॉक्टरों ने किर्स्टी को बताया कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं तो वह और बेहाल हो गईं. तभी, डॉक्टरों ने एक आइडिया दिया. कहा कि अगर वह मां का यूटरस ले लें तो फिर बच्चे पैदा कर सकती हैं. बेटी की खुशी के लिए 54 वर्षीय मां मिशेल हेटन भी तैयार हो गईं. 10 जनवरी को 18 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद मिशेल का यूटरस किर्स्टी को लगा दिया गया. अब किर्स्टी 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं. मां की गर्भ में दामाद का बच्चा पल रहा है. वह इतनी खुश हैं कि कह रहीं कि जिस गर्भ में मैं पली वहीं मेरा बच्चा भी पल रहा है, यह मेरे लिए खुशी की बात है. और मेरी मां ने मुझे यह तोहफा दिया है.
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के दौर में
किर्स्टी की डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ रेबेका डीन ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा पहली बार हुआ है.आने वाले कुछ महीनों में किर्स्टी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी क्योंकि वह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के दौर में हैं. हालांकि, डॉक्टर ने कहा-हमें बिल्कुल भी पता नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट हो गई है. चूंकि उसकी नसें नए यूटरस से अभी जुड़ी नहीं हैं, इसलिए वह प्रसव पीड़ा होने पर महसूस नहीं कर पाएगी. इसलिए सी सेक्शन सर्जरी ही होगी. मां मिशेल ने कहा, मैं अपने बच्चे को एक और बच्चा पैदा करने में मदद कर रही हूं, इससे ज्यादा खुशी मेरे लिए और क्या हो सकती है. मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें मातृत्व का एक और अवसर मिल सके.
.
Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 16:11 IST








