
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों पर बैंकों ने मंगलवार 23 मई से 2,000 हजार रुपये के नोट बदलने के काम की शुरुआत कर दी है. आगामी 30 सितंबर तक देश भर के सभी बैंकों में यह नोट बदले जाएंगे. ऐसे में आप किसी भी बैंक में जाकर 2,000 रुपये के नोट बदल सकते है. एक दिन 10 नोट यानी 20,000 हजार रुपये तक के गुलाबी नोट (2,000 रुपए का नोट) बदल सकते हैं. नोट को बदलने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला के नर्मदापुरम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) मीनाक्षी मेन ब्रांच चौक शाखा की मैनेजर कविता बारंगे ने बताया कि मंगलवार से बैंक में 2,000 रुपये के नोट बदले जा रहे है. एक दिन में केवल 10 नोट यानी 20,000 हजार रुपये ही बदले जा रहे है. नोट बदलने की शुरुआत होने के दूसरे दिन बुधवार को बैंक खुलने के बाद से नोट बदलने के लिए कोई ज्यादा कस्टमर नहीं आए हैं. इसमें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है. नोट बदलने आने वाला जो कस्टमर होता है उनकी सिर्फ जानकारी ली जाती है, ताकि वक्त पड़ने या जरूरत होने पर उनसे संपर्क किया जा सके.
उन्होंने कहा कि अगर बैंक में ग्राहक का अपना अकाउंट है तो उसमें पैसे जमा करने की कोई लिमिट नहीं है. 2,000 रुपये के नोट बदलने का काम 30 सितंबर, 2023 तक किया जाएगा.
बता दें कि, बीते 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोट के 30 सितंबर, 2023 तक ही लीगल टेंडर रहने की घोषणा की थी. साथ ही, सभी बैंकों को 2,000 रुपये के नोटों को बदली करने के निर्देश भेज दिए गए थे. निर्देश में आरबीआई ने कहा था कि 30 सितंबर, 2023 तक 2,000 रुपये के नोट जमा करना या बदला जा सकता है.
.
Tags: 2000 note, Hoshangabad News, Money18, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 15:51 IST








