
हाइलाइट्स
मई एक्सपायरी से पहले आज दायरे में रहा बाजार
फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी
23 मई को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ. मई एक्सपायरी से पहले आज बाजार दायरे में कारोबार करता दिखा. आज के कारोबार में फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. वहीं, मेटल, बैंकिंग और इंफ्रा शेयरों में दबाव देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61,773.78 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी (Nifty) 62.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,285.40 के स्तर पर बंद हुआ.
पिछले कारोबारी सत्र में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 18.11 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 61,981.79 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.60 अंक यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 18,348 अंक पर बंद हुआ था.
ब्रिटेन में मुद्रास्फीति एक साल के निचले स्तर पर, खाद्य वस्तुएं अब भी महंगी
ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर एक साल में सबसे निचले स्तर पर आ गई है. हालांकि, ऊर्जा और खाद्य वस्तुओं के दाम अभी ऊंचे बने हुए हैं. पिछले साल यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ऊर्जा के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक घटकर 8.7 फीसदी पर आ गया, जो मार्च में 10.1 प्रतिशत पर था। इसके साथ ही मुद्रास्फीति मार्च, 2022 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है.
.
Tags: BSE, Nifty, NSE, Sensex, Share market
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 15:58 IST








