मां चाहती थी कि मैं कलेक्‍टर बनूं…तीसरे प्रयास में पूरा हुआ सपना, पढ़ें निशांत की Success Story

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा/करौली. लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…. यह लाइन करौली के निशांत सिंहल के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठती है. करौली के इस युवा ने सिविल सर्विसेज की तैयारी में दो बार असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी और आज वह महज 27 वर्ष की उम्र में तीसरे प्रयास में सफल हुए हैं. निशांत ने यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में 395वीं रैंक हासिल की है. वहीं, उनके आईएएस बनते ही परिवार के साथ करौली जिले में खुशी की लहर है.

यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में 395वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले निशांत सिंहल करौली की हिंडौन तहसील के निवासी हैं. वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. निशांत के पिता चतुर्भुज सिंहल जलदाय विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. वहीं, उनकी माता ग्रहणी है. निशांत का एक छोटा भाई भी है, जो कि चीन डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहा है.

मां के सपने के लिए 2019 में छोड़ दी प्राइवेट जॉब
27 वर्ष की उम्र में अपने मजबूत इरादों से देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले निशांत ने कहा, ‘उनकी मां का सपना था कि वह कलेक्टर बने. मैंने 2018 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2019 में एक प्राइवेट जॉब स्टार्ट की.इसके बाद मां के सपने को साकार करने के लिए जॉब छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी शुरू की. हालांकि पहले दो प्रयास में असफलता मिली, लेकिन मैं इससे निराश नहीं हुआ. इसके बाद अब तीसरे प्रयास में 395वीं रैंक के साथ मां के सपने को पूरा किया है.

10 घंटे की नियमित पढ़ाई से पाई सफलता
सिविल सर्विसेज 2022 के रिजल्ट में 395 वीं रैंक हासिल करने वाले निशांत सिंघल का कहना है कि उन्होंने अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए नियमित 10 घंटे की सेल्फ स्टडी की थी. साथ ही कहा कि मेरे आईएएस बनने का सफर घरवालों के सपनों से शुरू हुआ था. इस कामयाबी के साथ सफर पूरा हो चुका है.

युवाओं के लिए ये हैं निशांत का संदेश
कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निशांत का संदेश है कि पहले अपना एक लक्ष्य साधें और फिर उसके लिए एकाग्र मन से पढ़ाई करें. उसके बाद इधर-उधर भागने के बजाय नियमित पढ़ाई का एक अपना एक लक्ष्य बनाएं और फिर उसी के हिसाब से पढ़ाई करें. सोशल मीडिया जरूरत के हिसाब से यूज करें. सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा समय बर्बाद ना करें.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 15:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें