हाइलाइट्स
हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा.
मौसम विभाग ने 3 दिन का येलो अलर्ट जारी किया.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में मॉनसून की तरह बारिश हुई है. प्रदेश भर में लोगों को गर्मी से राहत मिली और जमकर पानी बरसा. शिमला, मंडी, कुल्लू सहित कई जिलों में ओले भी गिरे. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए मौसम खराब बताया है. बारिश के चलते लगतार बढ़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मंगलवार दोपहर बाद हिमाचल में मौसम बदला और आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है. बुधवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, मंडी, शिमला, कांगड़ा और बिलासपुर में ओले गिरे हैं. मंडी के धर्मपुर इलाके में जमकर बारिश हुई और यहां पर नदी नाले उफान पर आ गए. यहां ऐसा नजारा बना, मानों मॉनसून की बारिश हो रही है. बीते 24 घंटे में हिमाचल में सिरमौर के पच्छाद में 34 एमएम, मंडी में 22, डलहौजी में 18 एमएम पानी बरसा. वहीं, लाहौल स्पीति के कुकुम सेरी में न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री दर्ज हुआ. सूबे मे बिलासपुर में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.
कांगड़ा में घर की छत उड़ी
आपके शहर से (शिमला)

Manali Tourism: मनाली में टूरिस्ट का जमावड़ा, शहर को 8 सेक्टर्स में बांटा, ये है ट्रैफिक प्लान

तप गए पहाड़! ऊना में पारा 41.8 डिग्री, लेह-मनाली हाईवे पर सशर्त आवाजाही, हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Shimla Car Accident: हिमाचल में हादसा, शिमला की पब्बर नदी में गिरी कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

2000 Rupees Note Change: हिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाए 2000 रुपये के 400 नोट!

Vaibhavi Upadhyaya Accident: तीर्थन वैली घूमने जा रही थी वैभवी उपाध्याय, हादसे में ब्वॉयफ्रैंड घायल

विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा PM का स्वागत, बोले हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर

Cannabis Farming: भांग की खेती को वैध करने के लिए उत्तराखंड-मध्य प्रदेश से बेहतर नीति लाएगा हिमाचल

Cannabis Farming: डोईवाला में भांग के खेतों में क्यों मुस्कुरा रहे हैं हिमाचल के BJP और कांग्रेसी MLA?

VIDEO: ट्रक पर सवार हुए राहुल गांधी, 50KM का सफर किया, फिर मां सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे शिमला

हिमाचल के सुंदरनगर में नशे में धुत चालक ने कार से 3 बच्चों को रौंदा, बच्ची की मौत

बंटवारे के बाद ट्रिब्यून का दफ्तर, गवर्नर हाउस और 10 हकदार…140 साल बाद लोगों के लिए खुला एतिहासिक बैंटनी कैसल
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी ने भी जमकर कहर बरपाया. कई जगह गाड़ियों पर पेड़ गिरने से नुकसान पहुंचा. वहीं, कांगड़ा के शाहपुर में रिडकुमार में तूफ़ान ने कहर मचाया. यहां पर एक पूर्व फौजी के मकान की छत उड़ गई. लेख राज नाम के शख़्स ने अभी हाल ही में मकान बनाया था. उन्होंने खून-पसीने की गाढ़ी कमाई मकान पर लगाई थी, लेकिन मौसम ने घर की छत उड़ा दी. घटना के बाद लेख राज को परिवार सहित पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ी.
लेह मनाली हाईवे कहां तक खुला
लाहौल पुलिस के अनुसार, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) में 4*4 और 4*2 वाहनों को (LMV) जंजीरों के साथ सुबह 6.00 बजे से 9.30 बजे तथा दो पहिया वाहन सुबह 7.00 से 9.00 और कमर्शियल वाहन (HMV) के लिए सुबह 9.30 बजे से 12.00 बजे के बीच दारचा से सरचू तक खुला है. दारचा शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है. पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से छोटा धड्डा तक स्थानीय 4*4 वाहनों के लिए खुली है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है. लोसर से छोटा धरा सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है.
कैसा रहेगा आने वाला मौसम का हाल
हिमाचल में 24 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अगले तीन दिन 27 मई तक येलो अलर्ट रहेगा और प्रदेश भर में बारिश होने के आसार हैं. इस बीच तेज हवा और आंधी भी चल सकती है. फिलहाल, मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और बड़ी संख्या में सैलानी मैदानी इलाकों से हिमाचल पहुंच रहे हैं.
.
Tags: Bad weather, Himachal pradesh, Manali Leh Road, Manali tourism, Shimla News Today, Weather Alert
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 13:06 IST








