डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है यह सफेद जड़ी-बूटी, इंसुलिन को बढ़ा ब्लड शुगर को लेती है सोख, LDL का भी काम तमाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सफेद मुसली का पौधा कई सारे औषधीय गुणों से भरा हुआ है जो आयुर्वेद में दिव्य औषधि के नाम से जाना जाता है.
मुसली डायबिटीज और डायबिटीज के कारण हार्ट डिजीज से संबंधित जटिलताओं भी कम करती है.

Safed Musli Reduced Blood Sugar: हम सब जानते हैं कि डायबिटीज खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण होने वाली बीमारी है. इसे सही करना हो तो लाइफस्टाइल और खान-पान को सही करना होगा. लेकिन आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जिनसे डायबिटीज का इलाज बखूबी किया जाता है. इन्हीं में से एक जड़ी-बूटी है-मुसली. आमतौर पर मुसली को लोग यौन क्षमता बढ़ाने वाली जड़ी-बूटी मानते हैं लेकिन मुसली के कई वेमिसाल फायदे हैं जिनके बारे अधिकांश लोगों को पता भी नहीं. एनसीबीआई जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मुसली बेहद औषधि वर्धक हर्ब्स है जिससे कई तरह का इलाज किया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक अगर सफेद मुसली का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो डायबिटीज और डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं से भी मुक्ति पाई जा सकती है. इस संबंध में की गई रिसर्च में दावा किया गया है कि सफेद मुसली पाउडर से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है.

रिसर्च में भी हुआ साबित
एनसीबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सफेद मुसली यानी Chlorophytum borivillianum टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण से कम नहीं है. रिसर्च में कहा गया है कि सफेद मुसली का पौधा कई सारे औषधीय गुणों से भरा हुआ है जो आयुर्वेद में दिव्य औषधि के नाम से जाना जाता है. हालिया अध्ययन में यह साबित हुआ है कि सफेद मुसली की जड़ में एंटीडायबेटिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होता है. अध्ययन में सफेद मुसली के गुणों को परखने के लिए लोगों को चार समूह में बांट दिया गया. इनमें से एक समूह पूरी तरह स्वस्थ्य था जिन्हें न तो डायबिटीज था और न ही कोलेस्ट्रॉल, दूसरा कंट्रोल ग्रुप था, तीसरा डायबिटीज से पीड़ित और चौथा डायबिटीज और हार्ट संबंधी जटिलताओं से पीड़ित था. अध्ययन का परिणाम चौंकाने वाले था.

हार्ट डिजीज का जोखिम भी कम
अध्ययन में पाया गया कि जब सफेद मुसली का पाउडर इन समूहो को दिया गया तो सभी समूहों में ब्लड ग्लूकोज का स्तर आश्चर्य़जनक रूप से बहुत नीचे आ गया. इतना ही नहीं जिन लोगों को डायबिटीज के कारण हार्ट डिजीज से संबंधित जटिलताएं थी, उनमें एलडीएल, टोटल कोलेस्ट्रॉल, वीएलडीए और ट्राइग्लिसराइड्स भी बहुत कम हो गया. यहां तक कि गुड कोलेस्ट्रॉल एचडीएल भी काफी बढ़ गया. अध्ययन का विश्लेषण करने के बाद शोधकर्ताओं ने दावा किया कि सफेद मुसली स्पष्ट रूप से ब्लड शुगर को घटाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के फायदों के लिए जाना जाता है. अध्ययन में देखा गया कि सफेद मुसली पाउडर देने से पहले डायबिटीज मरीजों में एंजाइमिक और नॉन-एंजाइमिक एंटीऑक्सिडेंट का स्तर बहुत कम था लेकिन सफेद मुसली लेने के बाद इस लेवल पर काफी वृद्धि हो गया.

इसे भी पढ़ें-सुबह या शाम? किस समय वॉकिंग से ज्यादा तेजी से घटेगा वजन, कितनी एक्सरसाइज रोजाना जरूरी, जानें सब कुछ

इसे भी पढ़ें-इस सूर्ख लाल जूस से UTI की सभी परेशानियां हो जाएगी छू मंतर, कैंसर से भी बचाव, इम्यूनिटी होगा बूस्ट

Tags: Diabetes, Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें