12 साल में बदल गईं ‘संध्या ​बिंदणी’, ‘दीया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह का नया लुक, फोटो देख फैंस हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Diya Aur Baati Hum fame Sandhya Bindani’s new look: मुंबई. टीवी की दुनिया की कई टीवी एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने अपने शो से काफी नाम कमाया था. लेकिन एक वक्त के बाद ये टीवी की दुनिया से दूर हो गई हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं दीपिका सिंह. इन्होंने टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन अब ये दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. इन दिनों दीपिका के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग पूछ रहे हैं ‘क्या ये सूरज ​की वही संध्या है?

01

फोटो में राजस्थानी लिबास में देसी अंदाज में नजर आ रहीं दीपिका सिंह अब 12 साल बाद बिल्कुल बदल चुकी हैं. शो में दीपिका ने आईपीएस संध्या राठी का किरदार निभाया था. ‘दीया और बाती हम’ का पहला एपिसोड साल 2011 में आया था.

02

दीपिका सिंह का ‘संध्या राठी’ का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था. दीपिका का सादगी भरा किरदार लोगों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहा था. टीवी जगत में फेम कमाने के बाद दीपिका ने धीरे धीरे टीवी से दूरी बना ली थी. (instagram/deepika singh)

03

दीपिका का यह शो 5 साल तक चला था और इसमें वे अनस रशिद के साथ नजर आई थीं. आईपीएस का किरदार निभाने के बाद दीपिका ने टीवी से दूरी बना ली थी. अब 12 साल बाद उनका लुक काफी चेंज हो गया है और उनके लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. (instagram/deepika singh)

04

दीपिका सिंह का जन्म 26 जुलाई 1989 को हुआ था. दिल्ली में जन्मीं दीपिका ने पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है. इसके बाद इन्होंने ‘दीया और बाती हम’ से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था.(instagram/deepika singh)

05

दीपिका ने 2 मई 2014 को डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी. मई 2017 में इनके घर बेटे का जन्म हुआ था. दीपिका ने इन दिनों टीवी से इतर नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं. (instagram/deepika singh)

06

दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. दीपिका का स्टाइलिश लुक देखकर उनके फैंस हैरान रह जाते हैं. फैंस उनकी हर फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर कर उनकी तारीफ करते रहते हैं. (instagram/deepika singh)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें