‘दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए…’ आने वाला है कोरोना से भी खतरनाक वायरस, WHO ने दी चेतावनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

WHO चीफ ने कहा कि कोरोना से भी ज्यादा घातक महामारी आने वाली है.
WHO चीफ ने कहा कि इस नई महामारी ने कोरोना के मुकाबले ज्यादा मौत हो सकती है.

नई दिल्ली. कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ. इससे पहले एक और महामारी की चेतावनी जारी कर दी गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दुनिया को अगली महामारी के लिए तैयार रहना चाहिए, जो कोविड-19 महामारी से भी अधिक घातक हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम ने कहा कि दुनिया को एक ऐसे वायरस के लिए तैयार रहना चाहिए, जो कोविड से भी घातक है.

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कम से कम 20 मिलियन लोग मारे गए हैं. बता दें कि हाल ही में WHO ने ऐलान किया था कि कोविड-19 महामारी अब हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. टेड्रोस ने स्विटजरलैंड के जिनेवा में हेल्थ मीटिंग में बताया कि यह अगली महामारी को रोकने के लिए बातचीत करने का समय है. WHO प्रमुख ने चेतावनी दी कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि इसका एक और प्रकार से उभरने का खतरा बना हुआ है, जो बीमारी और मौत का कारण बनेगा. WHO प्रमुख ने कहा कि जब अगली महामारी दस्तक दे रही है और जब पता है कि वह आएगी, तो हमें निर्णायक, सामूहिक और समान रूप से जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए. डॉ. टेड्रोस ने कहा कि इस पीढ़ी में महामारी से समझौता नहीं करने की प्रतिबद्धता है. क्योंकि यह वह लोग हैं, जिसने अनुभव किया कि एक छोटा सा वायरस कितना भयानक हो सकता है.

बता दें कि महामारी ने 2017 विश्व स्वास्थ्य सभा में घोषित ट्रिपल बिलियन लक्ष्यों की प्रगति को भी प्रभावित किया. टेड्रोस ने कहा कि कोरोना को हेल्थ इमरजेंसी खत्म करना कि मतलब यह नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है.

Tags: Coronavirus, WHO

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें