रूस पर बैन से भारत में कैसे लटकी लाखों नौकरियों पर तलवार? छिन सकता है 10 लाख लोगों का रोजगार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

G-7 समिट संपन्न होने के बाद संयुक्त बयान में रूस के हीरे पर बैन लगाने का ऐलान किया गया था.
सूरत के हीरा श्रमिकों के लिए रूसी हीरों पर प्रतिबंध एक बड़ा झटका है.

नई दिल्ली. हाल ही में संपन्न हुए जी-7 समिट में सदस्य देशों ने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए जी-7 देशों ने रूसी जहाज, विमान और रूसी हीरों पर बैन लगाने का ऐलान किया है. वहीं इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस नए प्रतिबंध के चलते भारत के हीरा उद्योग में काम कर रहे 10 लाख कर्मचारियों के रोजगार पर तलवार लटकने लगी है. दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग भारत में होती है. इन हीरों में रूसी हीरे भी शामिल होते हैं.

10 लाख लोगों के रोजगार पर लटकी तलवार
भारत रूस के अलरोसा से हीरे आयात करता है. दुनिया के कुल हीरे का लगभग 30 प्रतिशत हीरे का उत्पादन अलरोसा में होता है. आयातित हीरों को भारतीय डायमंड कंपनियां कटिंग और पॉलिशिंग कर जी-7 देशों को निर्यात करती हैं. जी-7 देशों द्वारा रूस के हीरों पर बैन लगाने के ऐलान के बाद जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा है कि अगर रूस पर यह बैन ऐसे ही जारी रहा तो भारत के 10 लाख लोगों के रोजगार अधर में लटक जाएगी.

यह भी पढ़ेंः रूस ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा किया, जेलेंस्की ने भी की पुष्टि, कहा- बखमुत अब केवल हमारे दिलों में है

हीरों की आपूर्ति हुई प्रभावित
बता दें कि पहले से ही मांग में गिरावट और वैश्विक आर्थिक मंदी से जूझ रहे सूरत के हीरा श्रमिकों के लिए रूसी हीरों पर प्रतिबंध एक बड़ा झटका माना जा रहा है. प्रतिबंध के चलते रफ हीरों की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है, जिसका असर हीरा व्यापारियों के काम पर नजर आ रहा है. विपुल शाह ने कहा कि चूंकि वर्तमान में मांग कम है, इसलिए उद्योग कम आपूर्ति के साथ प्रबंधन करने में सक्षम है. उन्होंने कहा कि परेशानी तब आएगी जब मांग में बढ़ोतरी होगी.

साल 2021 में हीरा निर्यात से रूस ने कमाए थे 4 अरब डॉलर
बता दें कि रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए पश्चिमी देश यूक्रेन युद्ध की शुरुआत से ही रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं. इस प्रतिबंध के चलते रूस के राजस्व में करीब 50 फीसदी की गिरावट नजर आई है. लेकिन रूस ने हीरा निर्यात को बढ़ाकर नुकसान की भरपाई करने की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने साल 2021 में केवल हीरा निर्यात से करीब 4 अरब डॉलर की कमाई की थी.

इन देशों ने पहले से रूसी डायमंड कंपनी पर लगा रखा है बैन
जापान के हिरोशिमा आयोजित हुई जी-7 समिट खत्म होने के बाद संयुक्त बयान में कहा गया, ‘रूसी राजस्व को कम करने के लिए हम रूस में खनन किये गए हीरों या उत्पादित हीरों के व्यापार और उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड और बहमास ने अप्रैल 2022 में ही रूसी डायमंड माइनर कंपनी अलरोसा के साथ व्यापार पर बैन लगा दिया था.

Tags: G7, Russia ukraine war, Surat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें