UBSE 10th, 12th Result 2023 Date & Time: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ऐसे आसानी से करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


UBSE 10th, 12th Result 2023 Date & Time: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कल यानी 25 मई को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) जारी करेगा. बोर्ड रिजल्ट (UBSE 10th, 12th Result) जारी करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है. जिन छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2023 दी है, वे अपना रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2023) UBSE की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://ubse.uk.gov.in/ के जरिए भी UBSE 10th, 12th Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी अपना रिजल्ट (Uttarakhand Board Result 2023) देख सकते हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 मार्च से 6 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुईं. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक हुई थीं.

पिछले वर्ष के रिजल्टों को देखते हुए UBSE ने 6 जून, 2022 को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (UBSE 10th, 12th Result) घोषित किए थे. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गईं. कक्षा 10वीं के लिए कुल 1,29,778 छात्र उपस्थित हुए. बोर्ड परीक्षाओं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.74% दर्ज किया गया था. कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 1,13,164 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 85.38% था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 79.74% था.

UBSE 10th, 12th Result 2023 ऐसे करें चेक
Uttarakhand Board की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें ,जहां UBSE 10th, 12th Result 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका UBSE 10th, 12th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
UBSE 10th, 12th Result 2023 चेक करें और इसे सेव करें.

Tags: Board result, Board Results, Uttarakhand Board

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें