रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी पर चलेगा 5 स्टार क्रूज, शानदार सफर में मिलेंगी ये स्‍पेशल सुविधाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CNBC TV18 hindi की एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या की सरयू नदी में क्रूज चलाने की योजना अगले महीने मूर्त रूप भी लेने जा रही है. यह क्रूज़ जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, वहीं इसमें अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता को ऑडियो तथा वीडियो के माध्यम से दिखाया जाएगा.

अयोध्या में 12 किलोमीटर में फैला सरयू तट की अपनी एक अलग ही पहचान है. यहां के 84 घाटों पर टूरिज्म की जोरदार संभावनाओं को देखते हुए इनकी खूबसूरती को और निखारा जा रहा है. नया घाट से लेकर गुप्तार घाट तक लगभग 15 किलोमीटर के एरिया में यह क्रूज चलाया जाएगा. सरयू की जलधारा में चलने वाले इस क्रूज पर पर्यटक और श्रद्धालुओं को लजीज व्‍यंजन भी परोसे जाएंगे. एक बार में डेढ़ सौ पर्यटक बैठकर आनंद ले सकेंगे इसके साथ ही 8 से 12 कमरे होंगे क्रूज में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा मिलेगी. हर ट्रिप में 15 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा इसके अलावा अयोध्या की संस्कृति और सभ्यता को ऑडियो तथा वीडियो के माध्यम से क्रूज में सफर कर रहे पर्यटक और श्रद्धालुओं को रूबरू भी कराया जाएगा. सरयू पर तैरने वाले क्रूज का डिजाइन पुष्पक विमान जैसा होगा. सरयू में क्रूज चलाने की योजना बीते साल अक्‍टूबर में बनी थी. चौधरी चरण सिंह घाट के सामने पर्यटन विभाग की 6 हजार वर्ग फीट जमीन नगर निगम का दे दी गई है. इसी जगह पर क्रूज संचालन से संबंधित व्‍यवस्‍थाएं की जाएंगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें