
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारी है. वहीं, अयोध्या की विदुषी सिंह ने पहले ही प्रयास में 13वीं रैंक हासिल कर रामनगरी का नाम रोशन किया है. विदुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शुभचिंतकों को दिया है. वह आगे चलकर देश का नाम रोशन करना चाहती है.
विदुषी सिंह पहले ही प्रयास में आईएएस में चयनित हो गई. हालांकि विदुषी ने दिल्ली में रहकर 1 वर्ष तक कोचिंग की. उसके बाद वह धर्मनगरी अयोध्या में जेडीए पुरम कॉलोनी स्थित घर में रहकर तैयारी करती रही. उसने पहले ही प्रयास में आईएएस में चयनित होकर रामनगरी का नाम रोशन कर दिया. उनके पिता पावर कारपोरेशन कंपनी में इंजीनियर हैं तो माता एक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं.
बाबा ने किया बहुत सहयोग
पूरे देश में 13वां स्थान प्राप्त करने वाली विदुषी ने बताया कि इस खुशी का श्रेय इस सफलता का श्रेय वह अपने पूरे परिवार को देती हैं. इस पूरी सफलता में मेरे बाबा ने मेरा पूरा सहयोग किया, यह मेरा पहला प्रयास था. मैं अपने घर पर थी. मुझे कभी-कभी लगता था कि मेरा अच्छा नंबर नहीं आएगा, मेरा टेस्ट सही नहीं आएगा, लेकिन मम्मी-पापा समय-समय पर हम को मोटिवेट करते थे. हर जगह से पॉजिटिव एनर्जी मिलती थी.
विदुषी ने बताया सफलता का मंत्र
आईएएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कैसे तैयारी करनी चाहिए, इस सवाल पर विदुषी ने कहा कि कभी भी पेपर देते समय अपने माइंड को एकाग्र रखें. बस मैं यही कहूंगी कि अच्छे से तैयारी करते रहिए, जल्द ही मुकाम हासिल होगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 20:01 IST








