RRR स्टार Ray Stevenson की मौत का एसएस राजामौली को लगा बड़ा झटका, मुस्कुराते हुए शेयर की तस्वीर, लिखा खबर पर नहीं..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


RRR फिल्म जबसे रिलीज हुई है तभी से लगातार चर्चा में बनी हुई है और ऑस्कर जीतने के बाद ये फिर से सुर्खियों में आई. फिल्म में हर एक किरदार ने अपना बेस्ट दिया है चाह वो देशी हो या फिर हॉलीवुड का. इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ- साथ हॉलीवुड के भी कई कलाकारों ने काबिल- ए- तारीफ अभिनय किया है. इसी बीच एक दुखद खबर आ रही है कि फिल्म में अहम रोल निभाने वाले हॉलीवुड हीरो रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका बीते दिन ही 58 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर के आने के बाद RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली सहित पूरी टीम को बड़ा झटका लगा है. साथ ही हॉलीवुड के लिए भी उनका जाना एक बड़ी क्षति है, जिनकी भरपाई आसानी से नहीं का जा सकती. अभिनेता के प्रचारक ने इस दुखद खबर की पुष्टि की लेकिन उनकी मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है. एक्टर के निधन से सभी सन्न हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Ray Stevenson के निधन की खबर सुन राजामौली हुए हैरान

हाल ही में एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘आरआरआर’ के सेट से रे स्टीवेन्सन के साथ खुद की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की जिसमें दोनों मजेदार बातचीत करते हुए मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं. राजामौली ने इस फोटो को शेयर कर रे स्टीवेन्सन के लिए शोक प्रकट किया है. फिल्म में रे को उनके चरित्र के रूप में तैयार किया गया है और इसके साथ ही फिल्म निर्माता ने एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट भी शेयर किया जिसमें लिखा है. राजामौली लिखते हैं, ‘ये शॉकिंग है… इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा..रे सेट पर अपने साथ काफी ऊर्जा और जीवंतता लेकर आए. उनके साथ काम करना पूरी तरह से मजेदार था. मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’ RRR की टीम ने भी उनके लिए श्रद्धांजलि दी है और लिखा, आप हमेशा हमारे दिल में बने रहेंगे.

Tags: Hollywood stars, RRR Movie, South cinema, South cinema News, Ss rajamouli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें