कहां छिपा है खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह गलवड्डी? सूचना देने वाले को NIA से मिलेगा 10 लाख का इनाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को वांछित खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ बलबीर सिंह पर इनाम घोषित कर दिया है. एनआईए ने घोषणा की है कि देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में वांछित खालिस्तानी आतंकवादी के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. बलबीर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 121, 121-ए और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत मामला दर्ज है.

एनआईए के मुताबिक, लुधियाना का निवासी कश्मीर सिंह गलवड्डी उर्फ ‘बलबीर सिंह’ पिछले साल 20 अगस्त को दिल्ली में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत दर्ज एक मामले में वांछित है. जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और द इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन द्वारा देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रची गई साजिश से संबंधित है.

एनआईए ने जारी की आरोपी की तस्वीर
एनआईए के एक प्रवक्ता ने आरोपी की दो तस्वीरें जारी करते हुए कहा, “गलवड्डी फरार है. वह एनआईए द्वारा दर्ज (देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों से संबंधित) मामले में वांछित है. एनआईए ने गलवड्डी के खिलाफ 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है.”

आरोपी की जानकारी के लिए जारी किए नंबर
जांच एजेंसी ने गलवड्डी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सके या उस तक पहुंचा जा सके. उसने स्पष्ट किया है कि ‘मुखबिर की पहचान गुप्त रखी जाएगी.’ एनआईए ने लोगों को आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल पते के अलावा अपने दिल्ली मुख्यालय और चंडीगढ़ शाखा कार्यालय के टेलीफोन, व्हाट्सएप और टेलीग्राम नंबर भी साझा किए हैं.

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tags: Khalistani terrorist, New Delhi news, NIA, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें