पटना. बिहार में शराबबंदी को पूरी तरह से लागू करने के लिये नीतीश सरकार रोजाना नये तरीके इजाद करती है. कभी हेलिकॉप्टर तो कभी ड्रोन की मदद से शराब के धंधे पर रोक लगाने की कोशिश की जाती है. इसी सोच के साथ मद्य निषेध विभाग ने एक-दो नहीं बल्कि 70 लाख रुपये का ड्रोन खरीदा था लेकिन ये ड्रोन पिछले एक पखवाड़े से गायब है. दरअसल मद्य निषेध विभाग के सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम से उड़ान भरने वाले ड्रोन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. शराब माफियाओं और शराब की बर्बादी के मकसद से यह ड्रोन उड़ान भरते थे.
ड्रोन छपरा जिला के लिए निकला था लेकिन छपरा नहीं जाकर अचानक से गायब हो गया. ड्रोन के गायब होने के बाद खलबली मच गई. विभाग ने उसकी बरामदगी के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी है. हवाई जहाज नुमा गायब हुए इस ड्रोन की सूचना देने वाले को पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया है. छपरा डीएम और एसपी के संपर्क में विभाग की टीम लगी हुई है लेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं हाथ लग सका है. उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि लापता ड्रोन को ढूंढने के लिए 200 कर्मी के साथ-साथ तीन ड्रोन को भी लगाया गया.
छपरा के दियारा इलाके में तलाशने के लिए अलग-अगल टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया गया. करीब सात घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद भी ड्रोन का कोई पता नहीं चल पाया. गठित टीम के द्वारा ड्रोन के लास्ट लोकेशन वाले स्पॉट से लेकर 10 किलोमीटर के दायरे में ढूंढने का प्रयास किया गया. हालांकि ड्रोन को खोजने के लिए अभियान चलता रहेगा. लापता ड्रोन की जानकारी देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा.
आपके शहर से (पटना)

UPSC Topper Garima Lohia: पिता की मौत के बाद मां ने टूटने नहीं दिया सपना, बिहार की गरिमा बनीं सेकेंड टॉपर

फायदेमंद है पान की खेती, एक एकड़ में तीन लाख सालाना का होता है मुनाफा, जानें इसमें कितनी होती हैं वैरायटी

Success Story : पटना की लड़की को गूगल ने दिया था 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

सहरसा के डॉ. अभिजीत झा लंदन में होंगे सम्मानित, इस उपलब्धि के लिए मिलेगा सम्मान

बेटे के सिर सवार हुआ खून, पिता के सीने में 3 गोलियां दाग की हत्या, भाई पर भी फायरिंग

OMG! बेगूसराय के इस शिवलिंग का हर साल बढ़ता है आकार, जानिए क्या है इसके पीछे की अद्भुत कहानी

नालंदा और विक्रमशिला विश्विद्यालय से भी प्राचीन है तेलहाड़ा विश्विद्यालय, खुदाई में मिलीं कुषाण कालीन मुद्राएं

UPSC 2022 Result : डीयू की 3 स्टूडेंट्स ने हासिल की टॉप 4 रैंक, जानें क्या है UPSC टॉपर्स की कहानी…

Education news : चार वर्षीय स्नातक कोर्स में क्या-क्या पढ़ना होगा देख लीजिए, जानिए किन सब्जेक्ट में होगा ग्रेजुएशन

युवक को घेरकर शूटर्स ने किया गोलियों से छलनी, दूसरे ने जख्मी हाल में तालाब में कूदकर बचाई जान

Bihar News: RCP Singh ने CM Nitish Kumar को दी चुनौती ! | Latest News | Bihar Politics News
उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि लापता ड्रोन की कमीत 60 लाख है. यह ड्रोन एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम था. इसमें हाई क्वालिटी का कैमरा लगा हुआ है. यह ड्रोन बिल्कुल अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है. इस ड्रोन का रिसीवर और कंट्रोलर विभाग के पास है. जबकि यह ड्रोन किसी अज्ञात जगह जाकर क्रैश कर गया है.
.
Tags: Bihar Liquor Smuggling, Bihar News, Drone, Drone camera, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 19:12 IST








