घर पर बनाएं महंगे ब्रैंड जैसा परफ्यूम, मोगरे की भीनी खुशबू से दिनभर महकेंगे आप, तैयार करने का तरीका भी है आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

घर पर आप कैमिकल फ्री परफ्यूम बना सकते हैं.
गर्मी के मौसम में इसकी खुशबू काफी अच्‍छी लगती है.

How To Make Perfume At Home: गर्मी के मौसम में तरोताजा होने के लिए लोग अच्‍छी और भीनी भीनी खुशबू वाले इत्र, परफ्यूम, डीयो आदि का इस्‍तेमाल करते हैं. कई बार ये परफ्यूम इतना स्‍ट्रॉन्‍ग होता है कि लगाने के बाद मूड ही खराब हो जाता है, जबकी कई परफ्यूम स्किन पर एलर्जी तक करने लगते हैं. ऐसे में आप चाहें तो घर पर मुफ्त में परफ्यूम बना सकते हैं जिसकी खुशबू गर्मियों के लिए परफेक्‍ट होगी और इसे मुफ्त में आप बना भी सकते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप अपने घर पर या गार्डन में मौजूद मोगरा के फूल से किस तरह ऑर्गेनिक परफ्यूम बना सकते  हैं जो स्किन के लिए भी बेहतर हो और यह आपकी जेब को भी ढीला नहीं करे. आइए जानते हैं कैसे.

इस तरह बनाएं मोगरे का परफ्यूम

सामग्री
कांच की 2 से 3 बोतल
मोगरे के फूल
धागा
टेप

बनाने की विधि
-सबसे पहले आप कांच की दो से तीन बोतल ले लें. इसे अंदर से अच्‍छी तरह साफ कर लें जिससे पहले से किसी तरह की गंध ना हो.

-अब मोगरे का 15 से 20 ताजा फूल लें और इसे धागे में पिरो लें. अब इसे बोतल में अंदर इस तरह टांगे कि ये कहीं से भी बोतल की दीवार या तली से टच ना हो.

-अब धागे को काटें और टेप की मदद से ढक्‍कन के अंदरूनी हिस्‍से में इसे  चिपका दें और धीरे से ढक्‍कन बंद कर दें. इस तरह मोगरे के फूल बोतल के अंदर झूलते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : मोगरे के पौधे में नहीं आ रहे फूल, फॉलो करें ये 5 ट्रिक्स, महक उठेगा आपका बगीचा

-अब दो दिनों तक इसे धूप में रखें. दो दिन बाद आप देखेंगे कि बोतल की दीवारों पर पानी जैसी बूंद नजर आ रही हैं. अब आप धीरे से ढक्‍कन खोल लें और सूख चुके फूल को अलग रखें.

-अब आप इत्र या परफ्यूम की छोटी बोतल लें और उसमें इस पानी जैसी चीज को डाल लें. अब इस बोतल के ढक्‍कन को बंद कर आप स्‍टोर कर लें और जब जरूरत हो, इस्‍तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें : गंदे जूतों को कर सकते हैं वॉशिंग मशीन में साफ, बस जान लें क्लीन करने का सही तरीका, नहीं खराब होंगे शूज़

-इसकी खुशबू काफी माइल्‍ड होगी और आप इसे किसी भी ओकेजन में लगा सकते हैं. इस तरह आप घर पर बिना किसी कैमिकल के होममेड इत्र बना सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें