VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी उस रात फूट-फूट कर रोए, रोके नहीं रुक रहे थे आंसू, हरभजन सिंह ने बताया किस्‍सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आज आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 का पहला क्‍वालीफायर मैच खेलने जा रही है. धोनी के पास पांचवीं बार आईपीएल टाइटल जीतने का मौका है. सीएसके पर दो साल का बैन लगा था. इन दो सालों के दौरान ही माही अन्‍य टीम से खेले. अन्‍यथा उनका पूरा आईपीएल करियर चेन्‍नई की टीम से शुरू हुआ और एक बात तय है कि उनके आईपीएल करियर का अंत में सीएसके के साथ ही होगा. टीम में माही के साथ खेल चुके हरभजन सिंह ने उनसे जुड़े एक किस्‍से के बारे में बताया.

सीएसके और महेंद्र सिंह धोनी के बीच बेहद खास कनेक्‍शन है. यही वजह है कि बीते दिनों स्‍वयं तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री की तरफ से भी यह बयान सामने आया था कि धोनी उनके राज्‍य के गोद लिए बेटे जैसे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर सीएसके में धोनी संग खेल चुके हरभजन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें भज्‍जी बता रहे हैं कि सीएसके में वापसी के वक्‍त माही रो पड़े थे.

Tags: Chennai super kings, Harbhajan singh, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें