Big News : कूनो नेशनल पार्क में एक और शावक ने तोड़ा दम, 2 महीने में 4 चीतों की मौत, वन विभाग में हड़कंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क से आज फिर एक बुरी खबर आयी. यहां चीते के एक शावक की मौत हो गयी है. इस शावक का जन्म यहीं इसी कूनो पालपुर में हुआ था. मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. इस खबर के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. कूनो नेशनल पार्क के बड़े-बड़े में अपनी मां के साथ रह रहे चार में से एक शावक चीते की मौत हुई है.

मंगलवार को कूनो नेशनल पार्क से एक और बुरी खबर आई है. इस बार भारत की भूमि पर जन्मे एक नन्हे शावक की मौत हो गयी है. शावक की मौत की खबर फैलने के बाद वन विभाग सकते में है. में विभाग के आला अधिकारी शावक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं.

2 महीने में चार चीतों की मौत
कूनो नेशनल पार्क में पिछले 2 महीने के भीतर एक शावक सहित 4 चीतों की मौत हो चुकी है. इससे पहले तीन चीते शाशा, उदय सहित तीन चीतों की मौत हुई थीं. अब ज्वाला चीते के चार नन्हें शावकों में से एक की मौत कूनो के बड़े बाड़े में हुई है. इसे लेकर विभाग के अधिकारी और मैदानी अमले की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से एक सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि, दो महीने में शावक सहित चार चीतों की मौत कूनो के अंदर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-Wildlife News : कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता दक्षा की मौत, प्रबंधन पर उठे सवाल

नामीबियाऔर दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते
कूनो नेशनल पार्क के बड़े-बड़े में अपनी मां के साथ रह रहे चार में से एक शावक चीते की मौत हुई है. ये चीते वन्य जीव एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए थे. इन्हें मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो पालपुर नेशनल पार्क में रखा गया था. सबसे पहले 8 चीते 17 सितंबर को नामीबिया से भारत लाए गए थे. उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी ने बाड़ों में छोड़ा था. उसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए.

Tags: Breaking News, Madhya pradesh latest news, Sheopur news, Wildlife news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें