UPSC 2022 Result: पिता की मौत के बाद भी टूटी नहीं बक्सर की गरिमा, देश भर में पाया 2 रैंक, जानें सक्सेस स्टोरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- पुष्पराज

बक्सर. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नतीजों मे जहां इशिता किशोर ने टॉप किया है तो वहीं बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने भी दूसरा रैंक लाकर एक कीर्तिमान बनाया है. बक्सर के बंगला घाट मोहल्ले की रहने वाली गरिमा यूपीएससी में सेकंड टॉपर आई है जिसके बाद पूरे बक्सर में खुशी की लहर है. जो युवा वर्ग है वह बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं. गरिमा के बक्सर स्थित बंगला घाट मोहल्ले के घर में काफी भीड़ लगी हुई है.

गरिमा लोहिया बक्सर की एक व्यवसायी परिवार से हैं. उनके दादाजी का नाम नारायण लोहिया है जो बक्सर में व्यवसायी हैं. गरिमा ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु 7 साल पहले हो गई थी जिसके बाद वो काफी टूट गई थीं लेकिन गरिमा ने हिम्मत नहीं खोया और अपनी पढ़ाई जारी रखी. गरिमा ने बताया कि उन्होंने स्कूलिंग बक्सर से की और टेंथ यहां के वुडस्टॉक स्कूल से पास करने के बाद दिल्ली अध्ययन के लिए चली गई. गरिमा ने बताया कि कोरोना काल में ही वह बक्सर अपने घर आ गई और इसके बाद यहां रह कर के खुद से सेल्फ स्टडी की.

आपके शहर से (बक्सर)

उन्होंने बताया कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है. गरिमा ने बताया कि यूपीएससी के एग्जाम को क्रैक करने के लिये उन्होंने खूब ऑनलाइन पढ़ाई की. यूट्यूब पर देख कर उन्होंने तैयारी की और आज उन्हें यह सफलता मिली है. गरिमा ने युवाओं के लिए संदेश दिया है कि वो हारे नहीं और अपनी मेहनत जारी रखें, सफलता उन्हें निश्चित रूप से मिलेगी.

मालूम हो कि यूपीएससी ने रिजल्ट www.upsc.gov.in पर जारी किया है. इस रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन किया गया है. यूपीएससी के नतीजों में छपरा के शिशिर कुमार सिंह को 16वां रैंक और पटना के उत्कर्ष उज्ज्वल को 68 वा रैंक मिला है.

Tags: Bihar News, Buxar news, Upsc result, Upsc topper, Upsc topper 2022

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें