साउथ के सुपरस्टार यश की KGF 3 को शुरू होने में लगेगा वक्त, लंबा हुआ इंतजार, जूनियर एनटीआर है बड़ी वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. KGF 3 Update: ‘केजीएफ 2’ (KGF 2) के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) के फैंस की नजरें अब इसके तीसरे चैप्टर को देखने को बेताब है. फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर बढ़ती ही जा रही है. लेकिन अब इस फिल्म के लिए बेकरार बैठे फैंस के लिए निराश कर देने वाली खबर सामने आई है. अब लगता है कि यश को दोबारा ऑन स्क्रीन देखने के लिए लोगों को एक लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 3 को लेकर मेकर्स ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया था. इस फिल्म के पिछले दो भाग का निर्देशक प्रशांत नील ने ही किया है. इन ब्लॉकबस्टर सीरीज का निर्देशन करने के बाद अब उनके लिए तीसरा पार्ट भी एक डिमांड बन गया है. फैंस सुपरस्टार यश को इसकी अगली फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब है. कुछ समय पहले ही केजीएफ 3 की घोषणा की गई थी. लेकिन अब लगता है कि यश को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए फैंस का इंतजार और बढ़ सकता है.

करोड़ों फीस चार्ज करता है फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा, सपनों की रानी को बनाया हमसफर, पहचाना क्या?

जूनियर एनटीआर बने देरी की वजह
काफी समय से फैंस यश की इस फिल्म की रिलीज पर नजरें टिकाए हुए हैं. हाल ही में निर्देशक प्रशांत नील ने अपनी अगली फिल्म के बारे में बड़ा अपडेट दिया था. निर्देशक प्रशांत नील ने जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर उनकी फिल्म एनटीआर 31 की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की थी. उन्होंने बताया कि सुपरस्टार प्रशांत नील की फिल्म एनटीआर 31 अगले साल मार्च 2024 तक शुरू होने वाली है. जिसके बाद जूनियर एनटीआर के फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन इसकी वजह से केजीएफ 3 की रफ्तार पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

एनटीआर 31 की शूटिंग के बाद केजीएफ 3
फिलहाल, निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों सुपरस्टार प्रभास संग फिल्म सालार की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म की शूटिंग करीब-करीब पूरी होने वाली है और ये इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन फेज में हैं. फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट श्रुति हासन भी लीड रोल में हैं. साथ ही फिल्म में जगपति बाबू मेन विलेन की भूमिका में हैं. इस फिल्म का काम कंप्लीट करने के लिए प्रशांत नील सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 31 शुरू करने वाले हैं. फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. इस वजह से फिलहाल यश की केजीएफ 3 को शुरू होने में वक्त लगेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें