Summer Vacation: प्लान कर रहे हैं ट्रिप…तो ट्रेन टिकट पर डाल लें नजर, लंबी चल रही वेटिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर: गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के लिए बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन समर ट्रिप पर जाने से पहले एक बार ट्रेन में टिकट की पोजिशन जरूर देख लें. तो आइए आपको बताते हैं कि टूरिस्ट प्लेस की ओर जाने वाली ट्रेनों का क्या हाल है.

तेज गर्मी के चलते अधिकांश लोग एसी कोच में सफर करना पसंद करते हैं, जिसके चलते एसी कोचों में काफी वेटिंग है. जहां सीटें कंफर्म होना बहुत ही मुश्किल हो गया है. रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के एसी फर्स्ट और सेकंड क्लास कोच में सफर करने वालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में लोग 10 से 15 दिन तक की वेटिंग भी ले रहे हैं. तत्काल टिकट लेकर भी लोग एसी में सफर करना पसंद कर रहे हैं.

शादियों का भी असर
टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले भूपेंद्र दीक्षित की मानें तो सबसे ज्यादा वेटिंग दूरगामी क्षेत्रों में जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है, जहां 20 से 30 दिनों की वेटिंग चल रही है. बताया कि केवल घूमने की वजह से ही ऐसा नहीं है. फिलहाल, शादियों का भी मौसम चल रहा है, जिसके चलते भी लोग यात्रा कर रहे हैं. इसी के चलते सर्वाधिक वेटिंग ट्रेन के एसी कोच में तो वहीं अन्य श्रेणियों में भी खासी वेटिंग देखने को मिल रही है.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ठंडे टूरिस्ट स्पॉट की ट्रेनों में ज्यादा वेटिंग
गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. ऐसे में लोग परिवार के साथ ठंडे स्थानों पर जाकर छुट्टियां बिताना अधिक पसंद कर रहे हैं. यही कारण है कि इन स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में अधिक वेटिंग है. खासकर हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, जम्मू, वैष्णो देवी, उत्तराखंड आदि स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ हो रही है. इसके कारण वेटिंग भी 100 से अधिक चल रही है. इतना ही नहीं जो लोग यहां से चले जा रहे हैं, उन्हें वापस आने के लिए तत्काल टिकट की मदद लेनी पड़ रही है.

Tags: Gwalior news, Mp news, Summer vacation, Train news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें