Ferrari ने उतारी कार, कीमत इतनी कि आ जाएं 100 टाटा पंच! लोग बोले- चलेगी तो सड़क पर ही

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार को इलेक्ट्रिक मोड पर 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.
7.9 सेकेंड में पकड़ लेती है 200 किलोमीटर की रफ्तार.
कार में 12 सिलेंडर इंजन का भी ऑप्‍शन होगा.

नई दिल्ली. देश में लग्जरी और प्रीमियम कारों के साथ ही अब लोग सुपरकारों को भी अपने कलेक्‍शन में रखने लगे हैं. इसी के चलते अब सुपर कार मैन्‍युफैक्चरिंग कंपनियों को इंडिया बड़े बाजार के तौर पर दिखने लगा है और वे अपनी कारों को यहां पर लॉन्च कर रहे हैं. इसी के चलते फरारी ने अपनी दूसरी प्लगइन हाईब्रिड कार को इंडिया में लॉन्च किया है. Ferrari 296 GTS सुपरकार की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी और अब कंपनी ने इसे बाजार में उतार दिया है.

हालांकि कार की कीमत चौंकाने वाली है. इस पर गौर किया जाए तो ये इतनी है जितने में करीब-करीब 100 टाटा पंच खरीदी जा सकती हैं. Ferrari 296 GTS को कंपनी ने 6.24 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी को उम्मीद है कि इस कार को इंडिया में काफी पसंद किया जाएगा. कंपनी ने इंडियन मार्केट को देखते हुए कुछ खास बदलाव भी अपनी कार के डिजाइन में किए हैं.

यह भी पढ़ें: Creta के दांत खट्टे करने आ रही Honda की नई एसयूवी, मात्र 11,000 रुपये में शुरू हुई बुकिंग, इस दिन हटेगा पर्दा

पावर जबर्दस्त
सुपरकार है तो पावर की बात सबसे पहले. अपनी फास्ट और हटकर डिजाइन की कारों के लिए फेमस फरारी ने इस बार भी कुछ अलग ही किया है. कार में नई टेक्नोलॉजी से लैस 663cv 120° V6 इंजन दिया गया है. ये 8 सिलेंडर और 12 सिलेंडर के ऑप्‍शन में अवेलेबल होगी. कार में 8 स्पीड एफ 1 डीटीसी गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं प्लगइन हाईब्रिड होने के चलते इसके इंजन को मोटर की पावर भी मिलेगी.

Ferrari 296 GTS, Ferrari 296 GTS Launch in india, Ferrari 296 GTS plug in hybrid, Ferrari 296 GTS on road price, Ferrari 296 GTS top speed, Ferrari 296 GTS specification, Ferrari 296 GTS features, ferrari hybrid car, How much does a Ferrari 296 GTS cost, What is the price of Ferrari 296 GTS in India, What is the difference between 296 GTB and GTS, How many Ferrari 296 GTB will be made, ferrari 296 gts price, ferrari 296 gtb, ferrari 296 gtb horsepower, ferrari 296 engine, ferrari 296 gtb top speed, ferrari 296 gtb wiki, ferrari 296 gtb price in india, ferrari 296 gt3

कार को कस्टमाइज्ड कलर ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया जाएगा.

रॉकेट सी रफ्तार
अब स्पीड के मामले में तो फरारी का कोई सानी है ही नहीं. ऐसा ही इस कार के साथ भी है. Ferrari 296 GTS केवल 2.9 सेकेंड के समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. वहीं 200 किलोमीटर की रफ्तार तक पहुंचने में इसे 7.9 सेकेंड का समय लगता है. टॉप स्पीड की बात की जाए तो ये कार 330 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बेहतरीन टेक्नोलॉजी
ये फरारी की दूसरी प्लगइन हाईब्रिड कार है. इसको ऑल इलेक्ट्रिक ड्राइव मोड पर 25 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. वहीं कार में इनोवेटिव डायनमिक कंट्रोल सिस्टम दिया गया है. जो कार के डायने‌मिक्स का एनालिसिस कर रियल टाइम इंफॉर्मेशन ड्राइवर को देता है. साथ ही कार की स्पीड के अनुसार एयर प्रैशर को एडजस्ट करता है. हालांकि काफी सुपरकार्स में ये मैनुअल दिया जाता है लेकिन Ferrari 296 GTS में ये ऑटोमैटिक दिया गया है. वहीं कार के सस्पेंशन भी एडजस्ट किए जा सकते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें