हाइलाइट्स
कार सवार युवक शिमला के रामपुर से जागला शादी समारोह में जा रहे थे.
तीनों मृतक युवकों की उम्र 18 से 20 के बीच, जेसीबी से निकाली नदी में गिरी कार.
राजेंद्र शर्मा
शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla Car Accident) में सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक कार पब्बर नदी में गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं. सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रोहडू-चिड़गांव सड़क मार्ग पर यह हादसा हुआ है. घायलों को नजदीकी रोहडू अस्पताल में भर्ती किया गया है. कार में सवार युवक रामपुर से शादी समारोह के लिए जांगला के लिए जा रहे थे.
आपके शहर से (शिमला)

Manali Tourism: मनाली में टूरिस्ट का जमावड़ा, शहर को 8 सेक्टर्स में बांटा, ये है ट्रैफिक प्लान

विदेशी भी अपना रहे भारतीय संस्कृति, पांव छूकर हो रहा PM का स्वागत, बोले हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर

लाहौल स्पीति में ‘अरुणाचल मॉडल’, केंद्र को भेजा जाएगा 500 करोड़ रुपये का प्रपोजल

पहाड़ों में सुहाना सफऱः कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन पर दरकते पहाड़, ऊफनती ब्यास और कल्पना से परे काम

Cannabis Farming: डोईवाला में भांग के खेतों में क्यों मुस्कुरा रहे हैं हिमाचल के BJP और कांग्रेसी MLA?

HP Board 12th Class Results: कॉमर्स में सिरमौर की बेटी ने किया टॉप, CA बनना चाहती है वृंदा ठाकुर

Summer Vacation 2023: बोर्ड रिजल्ट के साथ समर वेकेशन का आगाज, जान लें कब खुलेंगे स्कूल

Cannabis Farming: भांग की खेती को वैध करने के लिए उत्तराखंड-मध्य प्रदेश से बेहतर नीति लाएगा हिमाचल

VIDEO: ट्रक पर सवार हुए राहुल गांधी, 50KM का सफर किया, फिर मां सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे शिमला

तप गए पहाड़! ऊना में पारा 41.8 डिग्री, लेह-मनाली हाईवे पर सशर्त आवाजाही, हिमाचल में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
शिमला पुलिस ने बताया कि रात 1.15 बजे पुलिस चौकी जांगल को हादसे की सूचना मिली थी कि एक ऑल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई है. कार सवार रामपुर से शादी समारोह के लिए थाना जांगला जा रहे थे. घटना में 3लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए.
18 से 20 साल के बीच थे मृतक
पुलिस ने बताया कि हादसे में श्रेय नेगी (18) पुत्र लेख राज गांव करशली, तकलेच (रामपुर) शिमला, शिंवाग (18) पुत्र रूप लाल गांव कुल, मझारली (रामपुर), शिमला, जतीर (20) पुत्र मनी लाल, गांव दलाश, तकलेच (रामपुर) की मौत हो गई. हादसे में करुण चौहान (20) पुत्र तारा चंद, गोपालपुर, करतोट (रामपुर) और रमन (22) पुत्र राज पाल, बशोली, तकलेच (रामपुर) घायल हो गए.
घायलों का उपचार सिविल अस्पताल रोहडू में चल रहा है. बता दें कि रात को ही जेसीबी मशीन की सहायता से राहत और बचाव कार्य किया गया. हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
.
Tags: Car accident, Himachal pradesh, Shimla bus accident, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 08:11 IST








