Jharkhand Board 10th 12th Result 2023: कैसे मिलेगी झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम की मार्कशीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Board 10th 12th Result 2023:  जैक बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट तीन बजे जारी होगा.कक्षा 10वीं और 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट एक साथ जारी करेगा.10वीं में 4 लाख स्‍टूडेंट्स ने परीक्षा दी है जबकि 12वीं साइंस में 74 हजार स्‍टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए हैं. इस रिजल्ट की घोषणा स्‍कूल शिक्षा सचिव रवि‍ कुमार करेंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के होमपेज पर लाइव हो जाएगा. छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

पिछले साल झारखंड बोर्ड 10वीं में 225854 स्टूडेंटस फर्स्ट डिविजन से,124514 सेकेंड डिविजन से और 23524 थर्ड डिविजन से पास हुए थे.

कैंडिडेट्स ताजा अपडेट्स यहां से चेक करते रहें- JAC Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट यहां करें चेक

आपके शहर से (रांची)

रिजल्‍ट चेक करने का तरीका
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
स्‍टेप 3: अब नए पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करना होगा.
स्‍टेप 4: मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
स्‍टेप 5: रिजल्‍ट की एक कॉपी भी अपने पास रख लें.

ये रिजल्ट की कॉपी होगी. ऑरीजनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूलों से मिलेगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को स्कूलों से संपर्क करना होगा.

झारखंड बोर्ड 12वीं का पिछले साल का रिजल्ट
लड़कियों की तुलना में लड़कों ने बेहतर स्कोर किया था. 2022 में कुल 95.71% लड़कों ने परीक्षा पास की, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 95.50 फीसदी रहा.

पिछले 5 साल का झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
वर्ष 2018- 59.56 फीसदी
वर्ष 2019- 70.81 फीसदी
वर्ष 2020- 75.07 फीसदी
वर्ष 2021- 95.93 फीसदी
वर्ष 2022- 95.60 फीसदी

Tags: Board result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें