Gumla News: नेपाल से आए खगेंद्र के ठेले पर मिलने वाले फ्राई मोमोज हैं खास, चटनी का स्वाद भी लाजवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. गुमला के लोग नेपाली मोमो सेंटर पर मिलने वाले मोमोज को काफी पसंद कर रहे हैं. यहां नेपाल से आए खगेंद्र लोगों को फ्राई मोमो खिला रहे हैं. चटनी के साथ परोसे जाने वाले मोमोज को लोग चाव से खाने आते हैं. जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित टंगरा स्कूल के समीप और थाना रोड क्वालिटी स्टोर के पास नेपाली मोमो सेंटर स्थित है. जहां मोमो प्रेमियों की भीड़ लगी रहती है.

यहां आपको मोमो की चार वेरायटी मिलेंगी. जिनमें चिकन मोमो, वेज मोमो, सोया मोमो व पनीर मोमो शामिल है. मोमो के साथ शेजवान चटनीका स्वाद चखने को मिलता है. शेजवान टनी में टमाटर, मिर्चा, अदरक, प्याज, लहसन आदि मिलाए जाते हैं. यह चटनी मोमो के स्वाद को और बढ़ा देती है. दुकान खुलने के साथ ही यहां मोमो खाने वालों का तांता लगा जाता है.

वही, मोमो की कीमत की बात करें तो वेज मोमो 40 रुपये, सोया मोमो 40 रुपये, चिकन मोमो 60 रुयये और पनीर मोमो 60 रुपये प्रति प्लेट के दर से उपलब्ध है. एक प्लेट में में 12 पीस एवं हाफ प्लेट में 6 पीस मोमो मिलते हैं. दुकान के संचालक खगेन्द्र ने बताया कि उसके रिश्तेदार पूर्व में गुमला आए थे. उन्हीं की वजह से मैं नेपाल से यहां यहां आया हूं. मन में ख्याल आया लोगों को फ्राई मोमो खिलाया जाए. लोगों को मेरी दुकान पर मिलने वाले मोमो काफी पसंद आ रहा है. दूर-दूर से लोग खाने आते हैं.

यहां पर फ्राई मोमो के साथ स्ट्रीम मोमो भी उपलब्ध है. दुकान शाम 4 बजे से रात के 9.30 बजे तक खुली रहती है. दुकान पर आए ग्राहक आशीष कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाली भाइयों के मोमो के ठेला पर बेहतरीन मोमो मिलते हैं. मैं यहां नियमित रूप से खाने आता हूं. परिवार के सदस्यों को भी यहां का मोमो काफी पसंद है. खाने के साथ-साथ घर के लिए पैक भी कराकर ले जाता हूं.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 13:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें