CUET UG Exam 2023: सीयूईटी यूजी में 24 प्रतिशत स्टूडेंट रहे अनुपस्थित, 2.24 लाख को देना था एग्जाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. CUET UG Exam 2023: विश्वविद्यालय साझा प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) स्नातक के दूसरे दिन 76 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई .परीक्षा के दूसरे दिन 2.24 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को उपस्थित होना था. लेकिन लगभग 24 प्रतिशत स्टूडेंट अनुपस्थित रहे. बता दें कि रविवार, 21 मई 2023 से सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन शुरू किया गया है. सीयूईटी यूजी परीक्षा रविवार को 271 शहरों के 440 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह प्रवेश परीक्षा जून के पहले हफ्ते तक जारी रहेगी.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा, .आज की उपस्थिति लगभग 76 प्रतिशत रही. पिछले साल की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है. आज 450 केंद्रों में से केवल चार में परीक्षा निर्धारित समय से देरी से शुरू हुई, लेकिन यह सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

पहले दिन भी 76 प्रतिशत थी उपस्थिति
सीयूईटी यूजी में पहले दिन तीन पालियों में 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उपस्थित होना था. जिसमें कुल उपस्थिति 76 फीसदी थी.

14 लाख से ज्यादा आवेदन
इस वर्ष सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है. पिछले साल, सीयूईटी-यूजी के पहले संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था और 9.9 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म जमा किया था.

ये भी पढ़ें-
JAC 10th, 12th Result 2023 : झारखंड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट आज, ऑनलाइन और SMS से ऐसे कर सकेंगे चेक
JAC Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड के नतीजे आज, 10वीं, 12वीं के 7 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, jacresults.com पर करें चेक

Tags: CUET 2023, Education news, Exam news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें