शिकार देख ललचा रहा था मगरमच्‍छ, जेब्रा के पानी में उतरते ही खींचने लगा, हैरतअंगेज Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मगरमच्‍छ सबसे अच्‍छे श‍िकारी माने जाते हैं. अगर वे पानी में हों तो भूलकर भी कोई जानवर नहीं उतरता. यहां तक‍ कि जंगल का राजा शेर भी. क्‍योंकि अगर उसके जबडे में कोई आ गया तो फ‍िर बचा पाना मुश्क‍िल ही नहीं नामुमक‍िन होता है. बहुत कम ऐसा होता है कि श‍िकार सामने हो और मगरमच्‍छ उसे पाने में विफल हो जाएगा. YouTube पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.

यूट्यूब पर मसाई साइटिंग (Maasai Sightings) एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है.तकरीबन डेढ मिनट की इस क्‍ल‍िप में आप देख सकते हैं कि जेब्रा का एक झुंड नदी पार करने की कोशिश कर रहा है. एक-एक कर जेब्रा पानी में उतरते हैं और निकलने का प्रयास करते हैं. मगरमच्‍छ को यह भनक लग जाती है और वह ठीक उसी जगह जाकर बैठ जाता है. काफी देर तक इंतजार करता है. जब तक उसे अपने हिसाब का मौका नहीं मिल जाता, वह चुप रहता है. फ‍िर कई जेब्रा के गुजरने के बाद वह अचानक एक पर हमला बोल देता है.

” isDesktop=”true” id=”6276765″ >

बार-बार हमला करने की कोशिश फेल
मगरमच्‍छ पहले एक जेब्रा का पांव पकड़कर पानी में खींचने की कोशिश करता है, लेकिन वह छुड़ाकर भाग जाता है. फ‍िर दूसरे पर अटैक करता है. लेकिन वह भी निकल जाता है. श‍िकारी बार-बार हमला करता लेकिन जब उसे कुछ नहीं मिलता तो वह चुप होकर लौट जाता है. बेचारे जेब्रा की जान बच जाती है. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि सामने आया शिकार मगरमच्‍छ के हाथ से निकल जाए.

झुंड में करते हैं अटैक
वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा है, नील मगरमच्छ बड़े मीठे पानी की झीलों, नदियों, मीठे पानी के दलदलों, तटीय इलाकों और मैंग्रोव के दलदल में रहते हैं. ये एक साथ सैकड़ों की संख्‍या में हो सकते हैं. जब हमला करते हैं तो कई मगरमच्‍छ साथ अटैक करते हैं. ऐसा बहुत कम देखा गया है कि जेब्रा को निपटाने के लिए उन्‍हें इतना लंबा संघर्ष करना पड़े.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें