
मो. इकराम/धनबाद. धनबाद रेल मंडल के पाथरडीह रेलवे स्टेशन से जमशेदपुर आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने यहां गाड़ी संख्या 13301/13302 धनबाद-टाटानगर-धनबाद स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का ठहराव देने का फैसला किया है. इससे पाथरडीह स्टेशन के इलाके में रहनेवाले लागों को जमशेदपुर के सफर में काफी सुविधा होगी. रेलवे का यह फैसला 25 मई से लागू होगा.
बता दें कि अब तक इस ट्रेन का पाथरडीह स्टेशन पर पहले भी ठहराव होता रहा है, लेकिन यह ठहराव पैसेंजरों के लिए नहीं, बल्कि परिचालनिक सुविधा के लिए होता था. अब इस ठहराव को मुसाफिरों के लिहाज से शुरू किया जा रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों को स्वर्णरेखा एक्सप्रेस से पाथरडीह और जमशेदपुर के बीच आवागमन सुलभ हो जाएगा. स्थानीय लोगों में रेलवे के इस फैसले से खासा उत्साह है. लंबे समय से यहां ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 07:46 IST








