पाकिस्तान नहीं आ रहा हरकतों से बाज, पंजाब में BSF ने पिछले 4 दिनों में 5वां PAK ड्रोन पकड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जालंधर. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पिछले चार दिन में पांचवां पाकिस्तानी ड्रोन पकड़ा है, जो पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारत में मादक पदार्थों की खेप गिराने के लिए घुसा था. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नवीनतम ड्रोन अमृतसर सेक्टर में ‘पकड़ा’ गया. बीएसएफ ने काले रंग का बड़ा ड्रोन बरामद किया है, जिसके नीचे की तरफ संदिग्ध मादक पदार्थ रखे हुए थे.

अधिकारियों ने कहा कि खेप की मात्रा और गुणवत्ता का पता लगाया जा रहा है. गत 19 मई के बाद से पंजाब सीमा पर पकड़ा गया यह पांचवा ड्रोन है.

Tags: Drone, Pakistan, Punjab

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें