डूंगरपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 42 पार, जानिए गर्मी से कब मिलेगी राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 जुगल कलाल/ डूंगरपुर. देश में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. राजस्थान में हीटवेव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं. अब मौसम विभाग ने सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान बताया है और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है. डूंगरपुर में तापमान पिछले एक हफ्ते से 40 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

डूंगरपुर की बात की जाए तो इस वक्त भीषण गर्मी लोगों को झुलसा रही है. तापमान भी 42 डिग्री पार कर चुका है. रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, गर्मी के कारण 11 बजे के बाद से सड़को सन्नाटा पसरा रहता है. कुछ वाहन ही सड़कों पर नज़र आते है. इसके अलावा लोग गर्मी से बचने के लिए छाते, रुमाल का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे है. वहीं, गर्मी से राहत पाने लिए लोगों गन्ने, छाछ का सेवन कर रहे है.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

मौसम विभाग जयपुर की मानें तो सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इससे डूंगरपुर, प्रभाव से बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा संभाग में मौसम में बदलाव आने लगा है. कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवा और हल्की बारिश भी हुई है. पूर्वानुमानों में देखें तो 22 मई को राज्य के उत्तरी भागों बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.

23 मई से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तीव्रर्जन, आंधी तेज हवा 40-50 किमी प्रति घंटा तथा हल्की बारिश की संभावना है. 25-28 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर सहित राज्य के अनेक हिस्सों में जारी रहने और तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

Tags: Dungarpur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें