बॉडी टेंपरेचर कंट्रोल में रखती है देसी ‘बीयर’, गर्मी में पूरे राजस्थान में इसे पीते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल स्वामी/बीकानेर. राजस्थान में इन दिनों मानो आसमान से आग बरस रहा है. भीषण गर्मी (Heat Wave) के चलते यहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. दिन भर लू (Sun Stroke) चलने के बावजूद कई लोग मजबूरी में अपने काम पर जाते हैं. लू से बचने के लिए लोग कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं. इनमें कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि पीते हैं. लेकिन, चूंकि इनकी तासीर गर्म रहती है तो इस वजह से यह गर्मी से निजात नहीं दिला पाते हैं. ऐसे में बीकानेर (Bikaner) के लोग देसी तरीका अपनाते हैं.

इन दिनों बीकानेर के हर घर मे मोटे अनाज से बनी राबड़ी का लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. शहर के पब्लिक पार्क में कई ठेले वाले राबड़ी बेच रहे है. 15 साल से राबड़ी बेच रहे बजरंग कुमार ने बताया कि रोजाना 100 से ज्यादा लोग उनके यहां आते है और राबड़ी का स्वाद चखते हैं. राबड़ी की तासीर ठंडी होती है और इसको पीने से लू नहीं लगती है. वो बताते हैं कि 30 रुपये में एक ग्लास राबड़ी मिलती है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है, राबड़ी की डिमांड बढ़ने लगती है.

शरीर के लिए यह राबड़ी काफी फायदेमंद है. गर्मियों में यह लोगों के पेट को ठंडा रखती है. राजस्थान में राबड़ी को राब भी कहते हैं. इस राबड़ी की खासियत है कि गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में इसका उपयोग होता है. गर्मी में यह शरीर को ठंडा, तो सर्दी में बॉडी को गर्म रखता है. सर्दी में गर्म राबड़ी का उपयोग करने से यह शरीर को गर्म रखती है. बाजरे में प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नेशियम, पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. राबड़ी पीने के बाद अक्सर नींद का गहल आता है, इसलिए यहां लोग इसे देशी बीयर भी कहते हैं.

आपके शहर से (बीकानेर)

इस तरह बनती है राबड़ी

बजरंग ने बताया कि राजस्थान में ज्यादातर बाजरे की राबड़ीबनाई जाती है. यह एक दिन पहले बनाई जाती है. इसके बाद अगले दिन इसका सेवन किया जाता है. यह मिट्टी के बर्तन में बनाई जाती है. सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में बाजरे के आटे का उपयोग किया जाता है. इसे कुछ देर तक उबाला जाता है, ज‍िससे यह दलिया की तरह गाढा हो जाता है. फिर इसमें दो चम्मच घी, एक छोटा चम्मच अजवायन, चार बड़े चम्मच बाजरे का आटा, एक टेबल स्पून कद्दूकस किया हुआ गुड़, आधा छोटा चम्मच नमक, एक छोटा चम्मच सोंठ पाउडर, दो कप पानी या छाछ का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इसे राबड़ी ठंडा पीना हो तो इसमें बर्फ के कछ टुकड़े मिला सकते हैं.

शरीर के लिए फायदेमंद

बजरंग ने बताया कि राबड़ी शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. बाजरे में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है. यह अस्‍थमा, कोलेस्‍ट्रोल, मधुमेह और कैंसर के खतरे को कम करता है.

Tags: Bikaner news, Heat Wave, Life18, Rajasthan news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें