
नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में नई शाइन 100 (Honda Shine 100) मोटरसाइकिल लॉन्च की थी. इसे 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम) पर बाजार में उतारा गया था. लेकिन, अब कंपनी ने शाइन 100 को अलग-अलग राज्यों में कम कीमत के साथ मार्केट में उतारना शुरू कर दिया है. अभी होंडा ने उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में अपनी शाइन 100 को स्पेशल इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है जो 62,900 रुपये (एक्स शोरूम) है और इसका मतलब है कि कुछ वक्त बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी.
बात करें मैकेनिक्स की तो होंडा शाइन 100 में 98.98cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है और यह इंजन 7.28bhp और 8.05Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इस इंजन के साथ 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. हालांकि, होंडा ने अभी तक इसके माइलेज को लेकर कोई जानकारी पब्लिक नहीं की है, कंपनी की ओर से माइलेज के लिए कोई ऑफिशियल फिगर जारी नहीं किया है. कंपनी ने सिर्फ यह दावा किया है कि शाइन 100 क्लास लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी यानी शानदार माइलेज के साथ आती है.
यह भी पढ़ें : ग्राहकों के सिर चढ़कर बोला इस बाइक का जादू, दिग्गज मोटरसाइकल भी हुई फेल
होंडा शाइन 100 में मिलेंगे धांसू फीचर्स
होंडा की नई शाइन 100 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर हैं जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ दोनों एंड (फ्रंट और रियर) पर ड्रम ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें बेसिक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. हालांकि, इस बजट में बाइक से आप फीचर्स को लेकर डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर की उम्मीद भी नहीं रख सकते हैं.
शाइन 100 लेटेस्ट लॉन्च
राजस्थान में शाइन 100 के लेटेस्ट लॉन्च पर बातचीत करते हुए HMSI के डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) योगेश माथुर ने कहा, “राजस्थान हमारे लिए एक खास मार्केट है, और हम राजस्थान में अपनी बाइक्स की बढ़ती डिमांड से खुश हैं. शाइन 100 के बढ़िया प्रदर्शन, कंफर्टेबल राइड और कम प्राइस के साथ, हमारा उद्देश्य लोगों को आगे बढ़ने, नए लक्ष्य तलाशने और उनके सपनों को पूरा करने की आजादी के साथ सशक्त बनाना है.”
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 15:06 IST








