खुशखबरी: किसानों का कर्ज होगा माफ, सरकार ने शुरू की स्कीम, जल्द उठाएं फायदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुमित भारद्वाज/पानीपत: हरियाणा में किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार ने योजना शुरू की. सीएम मनोहर लाल की तरफ से किसानों के हित में फैसला लिया गया, ताकि जो किसान कर्ज में डूबे हैं, उनकी परेशानी दूर हो सके. पानीपत प्राथमिक सहकारी एवं ग्रामीण बैंक समिति ने कर्जदार किसानों के लिए एकमुश्त योजना शुरू की है.

जिला लैंड मोरगेज बैंक प्रबंधक सुखपाल नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों ने लैंड मोरगेज बैंक से किसी भी स्कीम के अंतर्गत ऋण लिया हुआ है और वे दिनांक 31 मार्च 2022 को अतिदेय हो चुका है. ऐसे किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने एकमुश्त निपटान योजना शुरू की है.

साथ ही बताया कि कर्जदार मृतक किसानों के उत्तराधिकारियों के द्वारा एकमुश्त भुगतान पर 31 मार्च 2022 तक का पूर्ण सौ प्रतिशत ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा. अन्य सभी जीवित कर्जदार किसानों का 50 प्रतिशत ब्याज और जुर्माना माफ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह योजना 30 जून 2023 तक लागू रहेगी.

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम वाकई अन्नदाता के लिए राहत भरा फैसला है, क्योंकि अक्सर कर्ज में डूबे किसान मानसिक तौर से इतने परेशान हो जाते हैं कि वे गलत कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन सरकार की योजना अब कहीं न कहीं किसानों के लिए सुकून लेकर आई है और कर्ज माफी से एक बड़ी राहत किसानों को मिलेगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 15:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें