रांची. JAC Board Result 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है. इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थीं. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 14 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं. अब एक साथ ही 23 मई को झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे.
बता दें कि झारखंड बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर घोषित किए जाएंगे. शिक्षा सचिव के रवि कुमार और जैक चेयरमैन अनिल कुमार महतो रिजल्ट जारी करेंगे. स्टूडेंट अपने लॉगिन क्रिडेंशियल के साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
SMS व डिजिलॉकर में भी मिलेगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा SMS व डिजिलॉकर से भी चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता होगी. झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट के बाद मार्कशीट भी डाउनलोड करके अपने पास रख लें और उसमें कोई गलती हो तो सुधरवा लें.
आपके शहर से (रांची)

Vinayak Chaturthi 2023: विनायक चतुर्थी पर बन रहा खास संयोग, बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से जानें शुभ मुहूर्त

Street Food: गोड्डा में यहां समोसा-जलेबी खाने के लिए लगती है भीड़, चटपटी चटनी है स्पेशल

बोकारो की ‘बेटी’ ने अमेरिका में लहराया परचम, मिस एशिया नॉर्थ अमेरिका 2023 का जीता ताज

झारखंड में मांझेवाले धागों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर 5 साल की कैद या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना

धनबाद में लगे एक्सपो डिजनीलैंड मेले में बांस के उत्पाद खींच रहे लोगों का ध्यान, जानें खासियत

नाबालिग के साथ जंगल में आपत्तिजनक हालत में था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर की पिटाई

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी के सितम से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश के आसार

Ranchi News: रांची के इन डिज़ाइनर से करवाइए अपने शादी के कपड़े डिजाइन, मात्र 1000 रुपये में

Palamu News: पलामू के खिलाड़ियों ने किया कमाल, अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

जमशेदपुर में HOAM DECOR सजाएगा आपका घर, वॉलपेपर और स्टीकर का बेहतरीन कलेक्शन मौजूद
ये भी पढ़ें-
School News: स्कूल में शिक्षकों को पहनने चाहिए कैसे कपड़े, सरकार ने तय किये नियम
CUET UG Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा में 76% उपस्थित हुए स्टूडेंट, जानिए कैसा था एग्जाम
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com andjac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
– दिखाई देने वाले होमपेज पर कक्षा 10वीं या 12वीं के लिए जेएसी बोर्ड परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें.
– एक नया लॉगिन पेज खुलेगा.
– डिटेल भरकर सब्मिट करें.
– स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
– इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
– भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट कर लें.
.
Tags: 12th results, Board result, Class 10th Results, JAC
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 13:32 IST








