
अनुज गौतम/सागर: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक बयान की वजह से फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उन्होंने विरोधियों को खुला चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा, “वह बालाजी सरकार के बल पर प्रण लेकर कहते हैं कि कोई भी मजहब या पंथ का व्यक्ति आकर हमारा सामना कर ले, हम ललकार कर उसको बुला रहे हैं. लोगों को चमत्कार दिखाने वालों को हम पकड़ेंगे भी नहीं और गीला करके भेजेंगे”.
बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सागर के जैसीनगर में यह चैलेंज दिया है. सागर में तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है. कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार लगाया गया. वह दिव्य दरबार में बागेश्वर सरकार की कृपा से लोगों की अर्जियां कैसे स्वीकार होती हैं, यह बात कह रहे थे. इसी दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले जब तक भारत राम मय नहीं हो जाएगा, हनुमान मय नहीं हो जाएगा, विधर्मी ताकतें दिनों दिन बढ़ती रहेंगी.
“संतों को छोड़कर कोई भी आए और करे समाना”
पं. धीरेंद्र ने खुला चैलेंज देते हुए कहा, “व्यक्ति कुछ थोड़ा पढ़ लेता है तो बुद्धि लगाता है. भगवान होते भी हैं या नहीं, यह कपोल कल्पना है, महात्मा तो पाखंडी होते हैं, धर्म को धंधा बना दिया है, ये सब अंधविश्वास है, सब अपने लोग बैठाए हुए हैं आदि. हम कह देते हैं कि कभी हमारे राउंड में फंसना नहीं, ज्यादा लुकलुकी होए तो कर लेना सामना, गीला करके भेजेंगे”. पं. शास्त्री ने कहा, हमारे पास तो कोई ताकत नहीं है, लेकिन जो गुरु का प्रताप प्रसाद हमें मिला है, उसका प्रण लेकर हम कहते हैं, भारत के सनातन धर्म के संतों को छोड़कर कोई भी मजहब का व्यक्ति हमारा सामना करने के लिए आए. हम ललकार कर उसको सामने बुलाते हैं.
उतना ही पूछना, जितना सुन सको
आगे कहा, हमें अपने बालाजी पर, अपने संन्यासी बाबा पर भरोसा है. हम इतना बताएंगे कि अपना मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगे, इसलिए प्रार्थना है कि हमारे सामने आना तो उतना ही पूछना जितना सुन सको.
.
Tags: Bageshwar Dham, Lord Hanuman, Mp news, Sagar news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 14:28 IST








