
Husband Name Tattoo on Forehead: प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर जाते. खासतौर पर जब प्यार के इज़हार की बात आती है, तो लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं. कोई महंगे तोहफे देता है तो कोई सरप्राइज़ पार्टी के ज़रिये अपने प्यार का इज़हार करता है. आपने बहुत से लोगों को अपने पार्टनर के नाम का टैटू बनाए हुए भी देखा होगा. वो बात अलग है कि ये टैटू माथे पर नहीं होता है.
हाल ही में एक महिला का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने माथे पर पति के नाम का टैटू बनवाती हुई दिख रही है. हाथ पर या गर्दन पर तो हमने ऐसा करते लोगों को देखा है, लेकिन माथे पर शायद ही कोई किसी के नाम का टैटू करवाना चाहेगा. महिला का वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है.
माथे पर लिखवाया पति का नाम
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला कुर्सी पर बैठी हुई है और टैटू आर्टिस्ट उसके पति का नाम एक कागज पर लिखकर उसके माथे पर उसे उकेरता है. पति का नाम सतीश है और महिला के पूरे माथे पर ही ये आ जाता है. उसके बाद सुई की मदद से माथे पर नाम के साथ स्याही भरना शुरू कर देता है. इस दौरान महिला को दर्द भी हो रहा था, लेकिन वो पति को सरप्राइज देने के लिए दर्द भी सह जाती है.
View this post on Instagram
A post shared by king_maker_tattoo_studio 🇮🇳 (@king_maker_tattoo_studio)
पब्लिक नहीं हुई इम्प्रेस
वीडियो को इंस्टाग्राम पर king_maker_tattoo_studio नाम की आईडी से इस शेयर किया गया है. अब तक इसे 12 मिलियन यानी 1.2 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 2 लाख 68 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. हालांकि कमेंट सेक्शन में ज्यादातर लोगों ने इस वीडयो को पसंद नहीं किया है और कहा है कि ये सच्चा प्यार नहीं है, न ही प्यार को इस तरह साबित करने की ज़रूरत है.








