कहां है दुनिया का सबसे लंबा हाईवे, 14 देशों की कराता है सैर, सफर पूरा करने में दिन नहीं लगते हैं महीने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इस हाईवे को पूरा करने का कोई एक रूट नहीं है.
इसकी आधिकारिक लंबाई 30,000 किलोमीटर है.
इस हाईवे का निर्माण 14 देशों ने मिलकर कराया है.

Longest Highway in World: दुनिया के सबसे लंबे हाईवे का नाम पैन अमेरिकन हाईवे है. यह उत्तर और दक्षिणी अमेरिका को जोड़ता है. इसे बनाने का सबसे पहला खयाल 1923 में आया था. इसे 2 महाद्वीपों को जोड़ने वाले एक सिंगल रूट के रूप में सोचा गया था. हालांकि, बाद में ये सड़क जिन-जिन देशों से गुजरी वहां इसे मुख्य हाईवेज में बांट दिया गया. इसकी शुरुआत अलास्का से होती है और यह खत्म अर्जेंटीना में होता है.

यह हाईवे कुल 14 देशों ने मिलकर बनाया है. इन देशों के नाम हैं- यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना. कई देशों में इस हाईवे को तैयार करने में संयुक्त अमेरिका ने उनकी मदद की. वैसे तो यह पूरा हाईवे बगैर किसी रुकावट के है लेकिन इसका कुछ हिस्सा (करीब 110 किलोमीटर) अब तक पूरा नहीं हो सका है. इस खंड को खतरनाक माना जाता है. यह पनामा और कोलंबिया के बीच है. इस हिस्से को डारियन गैप कहा जाता है. इस इलाके में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंग व स्मगलिंग जैसे कई अवैध कार्यों को अंजाम दिया जाता है. इस क्षेत्र को अक्सर लोग बोट या प्लेन से बाइपास कर देते हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में है सबसे ज्यादा सड़कों का जाल, जानिए रोड नेटवर्क में टॉप-10 देशों के नाम

सफर पूरा करने में लगता है कितना समय
वैसे तो यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी गाड़ी की स्पीड क्या है. लेकिन फिर भी अगर औसतन प्रति दिन 500 किलोमीटर का सफर पूरा किया जाए तो ये रास्ता नापने में करीब 60 दिन का समय लग जाएगा. कार्लोस सांतामारिया नामक एक साइकलिस्ट ने 117 दिन में इस रास्ते को पूरा किया था. उनका यह कारनामा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है.

कोई एक रूट नहीं
इस हाईवे को पूरा करने के लिए कोई एक रूट नहीं है. अगर आधिकारिक रूट की बात करें तो यह मैक्सिको से अर्जेंटीना की राजधानी तक जाता है. हालांकि, इसकी कई शाखाएं हैं. अगर इन सभी रूटों को मिला दिया जाए तो इसकी कुल लंबाई 48,000 किलोमीटर तक हो जाती है. ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अमेरिका (उत्तर और दक्षिण) 2 राजधानियों के बीच सफर कर रहे हैं तो कहीं न कहीं आप इस पैन अमेरिका हाईवे पर आ ही जाएंगे. यह पूरा रास्ता, खूबसूरत पहाड़ों, नदियों, बड़े खाली मैदानों से होकर गुजरता है और लोग लंबी रोड ट्रिप्स के लिए इस पर आना पसंद करते हैं.

Tags: America, Business news in hindi, Canada, Highway, USA

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें