कहीं आप तो नहीं कर रहे सनस्कीन का गलत इस्तेमाल, हो सकती हैं 5 परेशानियां, इन बातों का रखें ध्यान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल सही तरीके से करना बहुत जरूरी है.
सनस्क्रीन कई बार सेंसिटिव त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है.

Side Effects Of Sun Screen: गर्मी के मौसम में तेज धूप से स्किन को बचाने के लिए हम सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल करते हैं. ये हमारी स्किन को डैमेज से बचाती है और यूवी किरणों से प्रोटेक्‍ट करने में मदद करती है. सनस्‍क्रीन हमारी स्किन को सनबर्न से बचाती हैं, जिससे रिंकल आदि की समस्‍या भी दूर रहती है. इससे स्किन का ग्‍लो भी बरकरार रहता है. अगर आप इसका अधिक इस्‍तेमाल कर रहे हैं या गलत तरीके से प्रयोग में ला रहे हैं तो इसकी वजह से स्किन पर एलर्जी, रैश, जलन, खुजली जैसी समस्‍या भी हो सकती है. आपको बता रहे हैं कि गलत तरीके से सनस्‍क्रीन का यूज करने पर क्‍या नुकसान हो सकते हैं.

एक्‍ने और पिंपल्‍स- मायोक्‍लीनिक के मुताबिक अगर आप अधिक मात्रा में सनस्‍क्रीन लगा रहे हैं तो ये स्किन पर पिंपल्‍स होने की वजह बन सकती है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही सनस्‍क्रीन का चयन करें और इसका इस्‍तेमाल एक्‍सपर्ट की सलाह पर ही करें.

एलर्जी- सनस्क्रीन में कुछ ऐसे केमिकल्स होते हैं जो सेंसिटिव त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जिससे त्वचा पर जलन, सूजन, रैश, दाने या खुजली जैसी समस्या शुरू हो सकती है. कई बार इन्‍हें हील होने में काफी समय लगता है और संक्रमण की समस्या हो जाती है.

ये भी पढ़ें: सन टैनिंग ने छीन लिया है स्किन का निखार, 8 घरेलू तरीकों की लें मदद, मिनटों में दमक उठेगी त्वचा

आंखों में जलन- आंखें संवेदनशील होती हैं जो हार्श कैमिकल के संपर्क में आने से इनमें जलन की समस्‍या हो सकती है. ऐसे में सनस्‍क्रीन लगाने पर आंखों का लाल होना परेशानी की वजह बन सकता है. ऐसा होने पर तुरंत चेहरे को साफ करें और आंखों में खूब पानी डालें.

बालों की जड़ में पस होना- कई बार सनस्‍क्रीन लगाने के बाद स्किन के हेयरी एरिया में दर्द होने लगता है और हेयर फॉलिकल्‍स में पस आने लगता है. यह संक्रमण का कारण भी बन सकता है. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्‍टर की सलाह लें.

ये भी पढ़ें: गर्मी में करनी है त्वचा की खास देखभाल, ट्राई करें टमैटो आइस क्यूब, चुटकियों में आएगा चेहरे पर निखार

ड्राई स्किन की समस्‍या- कई बार सनस्‍क्रीन के इस्‍तेमाल से स्किन ड्राइनेस की समस्‍या शुरू हो जाती है. चेहरे की त्‍वचा खिंची खिंची हो जाती है और स्किन लेयर डल और बेजान दिखने लगते हैं.

Tags: Fashion, Lifestyle, Skin care, Summer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें