वन्य-जीव प्रेमियों ने किया जख्मी नीलगाय को रेस्क्यू, खूब हो रही सराहना, देखें वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर के राजोद गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा हा जिसमें वन्य जीव प्रेमियों द्वारा एक नीलगाय जो सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई उसे वहां के कुछ लोगो नें रेस्क्यू करके नजदीकी पशु चिकित्सालय में पहुंचाया. वन्य जीव प्रेमियों का यह वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है .

दरअसल एक नीलगाय सड़क से गुजर रही थी तभी एक वाहन से टकरा गई. जिसके कारण बुरी तरीके से नीलगाय जख्मी हो गई और नीलगाय एक खेत में जाकर गिर गई. वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा मेड़ता वन विभाग को सूचना दी गई . ग्रामीण अशोक बिश्नोई बताते है कि जब मैं खेत की तरफ जा रहा था तब एक नीलगाय को तड़पते हुआ देखा कुछ शिकारी जानवर वहीं थे तब शिकारी जानवरों से पीछा छुड़वाकर वन विभाग को सूचित किया.

वन विभाग ने सराहा
जैसे ही वन्य प्रेमियों को नीलगाय के हादसे का पता चला तो उन्होंने वन विभाग को सूचित किया. जब तक विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचती तब तक वन्य-जीव प्रेमियों के द्वारा नीलगाय का प्राथमिक उपचार किया और इस सेवा को देखकर वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा वन्य जीव प्रेमियो के काम को सराहा गया. नीलगाय को वन विभाग के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है. नीलगाय का उपचार किया जा रहा है.

इन लोगों ने की मदद
अशोक बिश्नोई ने बताया जब मैने मेरे दोस्त को नीलगाय के बारे में जानकारी दी तो तुरन्त वहां घटना स्थल आ गए. रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम और अभिषेक बिश्नोई, अरविन्द लोमरोड़, नारायण जाखड़, अशोक जाखड़, घनश्याम लोमरोड़ व सी. पी. लोमरोड़ ने वन विभाग टीम की मदद की.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 13:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें