
म्यूजियम में आप अक्सर अजीबोगरीब और ऐतिहासिक चीजें देखनें जाते हैं, जिन्हें देखकर आप वाह-वाह कर उठें. लेकिन जेनिफर सटन ने इस मामले में शायद सबको पीछे छोड़ दिया है. हैम्पशायर के रिंगवुड में रहने वाली यह युवती कुछ दिनों पहले अपना दिल देखने के लिए म्यूजियम गई थी. उनका दिल लंदन के हंटरियन म्यूजियम में रखा हुआ है. इसे देखने के बाद जेनिफर ने अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने कहा, पहली नजर में तो ऐसा लगा कि यह मेरे शरीर के अंदर ही धड़क रहा है. मेरे दोस्त की तरह. आखिर इसने मुझे 22 साल तक जिंदा रखा. मुझे इस पर गर्व है.
दरअसल, जेनिफर आज अगर जिंदा हैं तो उसकी वजह अंगदान है. उन्होंने इसे दुनिया का सबसे अच्छा तोहफा बताया. उनका दिल काम नहीं कर रहा था तो हार्ट ट्रांसप्लांट करना पड़ा. मरणोपरांत एक शख्स का दिल उन्हें लगाया गया. और आज वह पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं. लोगों की मदद भी कर रही हैं.
कार्डियोमायोपैथी का शिकार हो गई
22 वर्षीय जेनिफर जब विश्वविद्यालय में पढ़ रही थीं, तभी उन्हें अपने शरीर में दिक्कतों का अहसास हुआ. सीढ़ियों से ऊपर चढ़ना उनके लिए मुश्किलों भरा होता था. तेज चल नहीं सकती थीं क्योंकि शरीर कांपने लगता था. कुछ ही देर में पसीना पसीना हो जाती थीं. पैर सूज रहा था, पेट फूलने लगा जब डॉक्टरों को दिखाया तो पता चला कि वह तो कार्डियोमायोपैथी का शिकार हो गई हैं. एक ऐसी बीमारी जिसके कारण दिल शरीर को ठीक तरह से खून नहीं पहुंचा पाता. कई बार तो हार्ट अटैक की वजह बन जाता है.
ट्रांसप्लांट नहीं हुआ तो बचा पाना मुश्किल
डॉक्टरों ने कहा, इसका सिर्फ एक ही इलाज है हार्ट ट्रांसप्लांट. अगर जल्द ट्रांसप्लांट नहीं हुआ तो बचा पाना मुश्किल होगा. काफी कोशिशों के बाद 2007 में उन्हें एक डोनर मिल गया. और अब वह बिल्कुल स्वस्थ इंसान की तरह रह रही हैं. इसके बाद उन्होंने एक ऐतिहासिक फैसला लिया. जेनिफर ने कहा, उनका दिल म्यूजियम में रख दिया जाए. उन्होंने सर्जरी के बाद रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स को इसकी अनुमति दे दी. और उनके दिल को हॉलबोर्न म्यूजियम में जनता के लिए प्रदर्शित किया गया. इसके जरिए वह अंगदान करने वाले शख्स के बारे में दुनिया को बताना चाह रही हैं.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 13:15 IST








