गोविंद कुमार/ गोपालगंज. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-कप्तानगंज रेलखंड पर पंचदेवरी-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना कटेया थाना क्षेत्र के बनकटा रेलवे पुल के पास की है. मृतक की पहचान बनकटा गांव के ही सुरेश राम (52 वर्ष) के रूप में की गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने बताया कि सुरेश राम प्रतिदिन आस-पास के गांवों में मजदूरी करने जाया करता था. शनिवार की सुबह भी वह काम पर जाने के लिए घर से निकला. रात तक जब वापस नहीं लौटा, तो परिजन खोजबीन करने लगे. कहीं पता नहीं चला. इसी बीच रविवार को गांव के पास हीं बनकटा व भगवानपुर के बीच रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की खबर मिली. ग्रामीण व परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे, तो देखा कि सुरेश के दोनों पैर शरीर से अलग हैं और रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा हुआ है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

जिस मंदिर में माथा टेकते थे लालू-नीतीश, उसे बचाने पांच दिन से अनशन पर बैठे हैं स्थानीय, जानें मामला

Jharkhand News: BJP का Ranchi में बिजली कटौती के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन | Hemat Soren | Protest

Bihar News: Gaya BMP 3 camp में सिपाही ने अपने साथी की गोली मर कर लेली जान | Gaya | Indian Army

Bihar News: Nitish Kumar की Arvind Kejriwal से Delhi में मुलाकात | TOP News | Hindi News

मछली व्यवसाय में निवेश का जालसाज ने बिछाया जाल, करोड़ों निवेश कर फंसे लोग, खुद हो गया फरार

OMG: गया के इस वटवृक्ष की सालभर होती है पूजा, माता सीता ने इसको दिया है खास वरदान

CM Nitish Kumar ने Delhi में आज विपक्षी नेताओं से की मुलाकात| Arvind Kejriwal |Tejashwi Yadav| Bihar

भागलपुर जेल में कैदियों से मिलने के नियम में बदलाव, जानें अब क्या है मिलने की प्रक्रिया

Seek Kabab: नॉनवेज के शौकीन हैं…तो यहां का मटन सीक कबाब है खास, रेट भी कम

Success Story : पटना की लड़की को गूगल ने दिया था 1 करोड़ से अधिक का पैकेज, IIT-IIM से नहीं की है पढ़ाई

गर्मी से राहत पाने के लिए रात में छत पर सो रहा था परिवार, हो गया बड़ा कांड, जांच में जुटी पुलिस
पत्नी ने कहा प्रतिदिन शराब के नशे में घर आता था सुरेश
सुरेश प्रतिदिन शराब पीकर घर आता था. उसकी पत्नी कलावती देवी ने अपना दर्द सुनाते हुए कहा कि मजदूरी में जितने पैसे मिलते थे, सुरेश उसका शराब पी जाते थे. घर से कोई मतलब नहीं रखते थे. परिजन मना करते थे, लेकिन उनपर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता था. शराब की लत ने उनकी जान ले ली. ग्रामीणों के अनुसार घटना स्थल पर ताड़ी से भरा हुआ बोतल तथा पुड़िया में रखे अन्य नशीले पदार्थ मिले थे. इस वजह से सुरेश की मौत को लेकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. ताड़ी व शराब के नशे में रेलवे लाइन पर सो जाने के कारण हादसा होने की चर्चा गांव में है. पारिवारिक विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर ट्रेन से कट जाने का संदेह भी कुछ लोग व्यक्त कर रहे हैं.
पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही है जांच
घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की. परिजनों से पूछताछ व विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद कटेया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है. परिजन भी तत्काल में कोई विवाद होने की बात स्वीकार नहीं कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार का कहना है कि बनकटा में रेलवे लाइन के किनारे मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों से पूछताछ की गयी है. ग्रामीणों से भी संबंधित जानकारी ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 22:26 IST








