
मृत्युंजय सिंह/ सीवान: बिहार के सीवान जिला अंतर्गत दरौंदा में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया है. सीवान में लगातार हो रहे चोरी की घटना से लोग परेशान हैं. चोरों द्वारा कभी दुकान में तो कभी मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बीती रात चोरों ने दरौंदा थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. करीब डेढ़ लाख रुपए कैश सहित लाखों रुपए की ज्वैलरी और कीमती सामान की चोरी कर ली है. चोरी की यह घटना दरौंदाथाना क्षेत्र के पश्चिमी हड़सड के वार्ड संख्या- 8 में हुई है. हड़सर गांव की रहने वाली ललिता देवी के सभी परिवार इस भीषण गर्मी में छत पर सोए हुए थे, तभी शातिराना अंदाज में चोर बांस के सहारे घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और कीमती सामान लेकर लेकर चलते बने और किसी को भनक तक नहीं लगी.
घर में रखे जेवरात सहित कीमती सामान उड़ा ले गए चोर
ललीता देवी ने बताया कि चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य गर्मी को लेकर छत पर सोए हुए थे. तभी बांस के सहारे एक चोर छत पर चढ़ा और चुपके से नीचे उतर गया और खिड़की खोलकर अपने अन्य साथियों को भी घर में प्रवेश करा लिया. उसके बाद एक-एक कर सभी कमरे से कीमती सामान की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि घर में एक साल पूर्व बेटे की शादी हुई थी. नई दुल्हन का गहना तथा कई और घर के सदस्यों का गहना रखा हुआ था. जिस चोर उड़ा ले गए. घरवालों को चोरी का पता तब चला जब परिवार के एक सदस्य सुबह 4 बजे सुबह उठकर नीचे गए तो देखा कि घर में सारा समान बिखरा पड़ा है. इसके बाद अपने अन्य परिजनों को जगाया तो देखा कि घर का सारा दरवाजा भी खुला हुआ है. घर के कुछ ही दूरी पर खेत में चोरों ने बक्शे को तोड़कर उससे भी कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. चारों ने करीब डेढ़ लाख रुपए कैश सहित लाखों रुपए की ज्वैलरी और कीमती सामान की चोरी कर ली है.
चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी पुलिस
सूचना पाकर पुलिस हड़सड के वार्ड संख्या- 8 पहुंची. जहां पीड़ित परिवार से पूदताछ के बाद इस चोरी की घटना की जांच शुय कर दी है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि चोरी मामले में दरौंदा थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि कितने मुल्य के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिला है.पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द हीं सभी चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 19:18 IST








