कैमरन ग्रीन ने ठोका शतक, मुंबई ने हैदराबाद को अपने घर में हराया, प्लेऑफ की रेस में कायम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हैदराबाद ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए
आकाश मधवाल ने 4 विकेट चटकाए

नई दिल्ली. कैमरन ग्रीन के शानदार शतक और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को को 8 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है. इस जीत से मुंबई इंडियंस के 14 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और वह चौथे नंबर पर पहुंच गई है. कैमरन ग्रीन ने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव नाबाद 25 रन बनाकर पवेलियन लोटे

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 201 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया. मुंबई ने विकेटकीपर ओपनर इशान किशन का विकेट जल्दीं गंवा दिया था. इशान को 14 रन के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया. इसके बाद कैमरन ग्रीन ने रोहित शर्मा का साथ निभाया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी की.

RCB vs GT Weather Report: आरसीबी के लिए बुरी खबर, बैंगलोर में झमाझम बारिश, गुजरात के खिलाफ जीत जरूरी

मयंक और विवरांत ने 140 रन जोड़े
इससे पहले, मयंक अग्रवाल की 83 रन पारी के साथ शुरुआती विकेट के लिए विवरांत शर्मा (69) के साथ 83 गेंद में 140 रन की साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए. मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को जीतने के साथ शाम में खेले जाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटंस के मैच से अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी. सनराइजर्स की टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है.

आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए
मयंक ने 46 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए तो वहीं विवरांत ने 47 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए. इन दोनों का विकेट आकाश मधवाल ने लिया. चार ओवर में 37 रन पर चार विकेट के साथ वह मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे. टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला करने के बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में रन बनाने का मौका नहीं दिया। मयंक अग्रवाल ने जेसन बेहरेनडॉर्फ और मधवाल के खिलाफ तीसरे और पांचवें ओवर में दो- दो चौके के साथ हाथ खोला। विवरांत शर्मा ने यही कारनामा चौथे और छठे ओवर में क्रिस जॉर्डन (42/1) और पीयूष चावला के खिलाफ कर पहले विकेट के लिए पावरप्ले में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की.

मयंक ने इस सीजन अपना पहला अर्धशतक जड़ा
इस दौरान पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव ने मयंक को रन आउट करने का आसान मौका गंवा दिया. विवरांत ने मैच का पहला छक्का आठवें ओवर में पीयूष के खिलाफ लगाया. उन्होंने 10वें ओवर में जॉर्डन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके के बाद एक रन लेकर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. मयंक ने 11वें ओवर में कार्तिकेय के खिलाफ चौका जड़कर टीम के रनों का शतक पूरा किया. उन्होंने बेहरेनडॉफ के खिलाफ 13वें और मधवाल के खिलाफ 14वें ओवर में छक्का लगाया.

मयंक के आउट होते हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई
मधवाल ने हालांकि इसी ओवर में विवरांत को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलाई. शानदार लय में चल रहे हेनरिक क्लासेन (13 गेंद में 18 रन) ने क्रीज पर आते ही चौके से खाता खोला. मयंक ने इसके बाद कार्तिकेय और पीयूष के खिलाफ छक्के लगाकर टीम के रन गति को बढ़ाया. वह 17वें ओवर में मधवाल का दूसरा शिकार बने. उनके आउट होने के बाद हैदराबाद के बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सके. जॉर्डन ने अगले ओवर में ग्लेन फिलिप्स (चार गेंद में एक रन) को चलता किया तो वहीं मधवाल ने लगातार गेंदों पर क्लासेन और हैरी ब्रूक (शून्य) को बोल्ड कर सनराइजर्स की रन गति पर लगाम लगाई. टीम 17वें से 19वें ओवर तक महज 18 रन ही बना सकी. आखिरी ओवर में कप्तान एडेन मार्करम (नाबाद 13) ने छक्का जड़ कर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Rohit sharma, Sunrisers Hyderabad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें