
RCB vs GT Live Score इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के आखिरी लीग मैच के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का फैसला होगा. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम करो या मरो को मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी. अंक तालिका में गुजरात की टीम पहले स्थान पर है जबकि बैंगलोर को प्लेऑफ में जगह बनाने का इंतजार है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में रविवार 21 मई की शाम का दूसरा और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को प्लेऑफ में अगर जगह बनानी है तो गुजरात की टीम को हराना ही होगी. वहीं मौजूदा चैंपियन हार्दिक पंड्या की टीम भी जीत के साथ लीग स्टेज का अंत करना चाहेगी. बैंगलोर के पास इस वक्त 13 मैच में 7 जीत के साथ 14 अंक हैं.
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI:
शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग XI:
अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे.








