Aryan Khan Case: ‘कुछ लोग विकृत मानसिकता वाले, जीत मेरी होगी…’, आर्यन खान ड्रग मामले पर बोले समीर वानखेड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. आर्यन खान से जुड़े कोर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में घिरे नार्केटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े से सीबीआई ने शनिवार को करीब 5 घंटे तक पूछताछ की. इस पूछताछ के बाद सीबीआई दफ्तर से निकलकर समीर वानखेड़े मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर वहां गणपति महाराज के दर्शन किए. इस दौरान NEWS18 इंडिया से खास बातचीत में वानखेड़े ने कहा कि इसमें निश्चित ही जीत मेरी होगी.

समीर वारखेड़े ने News18 से बातचीत में कहा, ‘मैं सिद्धिविनायक के दर्शन करने और अपनी जीत की कामना करने के लिए आया हूं. इसमें निश्चित ही मेरी जीत होगी.’ वहीं सीबीआई से हुई पूछताछ को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा, कि सीबीआई ने जो भी सवाल मुझसे पूछे हैं, सभी का जवाब मैंने दिया है.

ये भी पढ़ें- CBI ने की समीर वानखेड़े से पूछताछ, आखिर किसके बारे में मांगी गई जानकारी, ये रही जांच एजेंसी के 15 सवालों की लिस्ट

वहीं वानखेड़े से जब सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ हुई वॉट्सऐप चैप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान से मेरी जो बात हुई थी, उसको मैंने कोर्ट के सामने रख दिया है. मामला कोर्ट में है, इसलिए उस पर ज्यादा कुछ बोलना नही चाहता. इसके अलावा नोट्स और ड्राफ्ट में जो बदलाव किया गया है, उसकी भी बात मैंने कोर्ट के सामने रखी है. निश्चित ही मेरी विजय होगी.’

एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सवाल पर कहा कि ‘कुछ लोग विकृत मानसिकता वाले हैं, जो ये सब कर रहे हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि न्याय मिलेगा. मुझे सीबीआई, केंद्र सरकार और न्यायपालिका तीनों पर पूरा विश्वास है. सीबीआई ही मुझे इंसाफ देगी. अगर मुझे कल बुलाया जाएगा तो जरूर जाऊंगा.’

उधर सीबीआई की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, समीर वानखेड़े से अभी पूछताछ पूरी नहीं हुई है, इसलिए उन्हें कल यानी रविवार को भी बुलाया गया है.  वानखेड़े सुबह 11 बजे सीबीआई के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होंगे.

बता दें कि समीर वानखेड़े पर आरोप है कि वर्ष 2021 में कोर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स जब्त किए जाने के मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं फंसाने के एवज में कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगा था. इस मामले में वानखेड़े ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, जिसने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर सोमवार तक के लिए रोक लगा दी थी.

Tags: Aryan Khan, CBI, Sameer Wankhede

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें